Magh Gupt Navratri 2026: माघ गुप्त नवरात्रि इस दिन से शुरू, नोट करें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

माघ गुप्त नवरात्रि 2026 कब से शुरू
Magh Gupt Navratri 2026: मां दुर्गा शक्ति, साहस और विजय की प्रतीक हैं. सिंह पर आरूढ़ देवी अधर्म का नाश कर धर्म की स्थापना करती हैं. नवरात्रि में उनकी आराधना से भय दूर होता है और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है, जीवन में सकारात्मक ऊर्जा.
Magh Gupt Navratri 2026: माघ नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि भी कहा जाता है. यह नौ दिनों तक चलने वाला पावन पर्व देवी मां के नौ शक्तिरूपों की उपासना को समर्पित होता है. यह नवरात्रि माघ माह में पड़ती है, जो आमतौर पर जनवरी या फरवरी में आती है. अन्य नवरात्रियों की तुलना में यह कम प्रसिद्ध जरूर है, लेकिन इसका धार्मिक महत्व बहुत अधिक है. खासतौर पर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में यह पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है. तंत्र साधना और गुप्त उपासना करने वाले साधकों के लिए यह नवरात्रि विशेष मानी जाती है. आइए जानते हैं माघ गुप्त नवरात्रि 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी एक ही जगह.
माघ गुप्त नवरात्रि 2026 कब शुरू होगी?
साल 2026 में माघ गुप्त नवरात्रि 19 जनवरी से शुरू होकर 27 जनवरी तक चलेगी. वैदिक पंचांग के अनुसार, माघ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 19 जनवरी को रात 1:21 बजे शुरू होगी और 20 जनवरी को 2:14 बजे समाप्त होगी. उदयातिथि के अनुसार 19 जनवरी 2026 को घटस्थापना के साथ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत होगी.
घटस्थापना का शुभ मुहूर्त (Kalash Sthapana Muhurat)
अन्य नवरात्रियों की तरह गुप्त नवरात्रि भी घटस्थापना से ही शुरू होती है. साल 2026 में घटस्थापना के लिए ये शुभ समय रहेंगे:
मुख्य शुभ मुहूर्त
सुबह 7:14 बजे से 10:46 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त
दोपहर 12:11 बजे से 12:53 बजे तक
भक्त अपनी सुविधा अनुसार इन समयों में कलश स्थापना कर सकते हैं.
गुप्त नवरात्रि में बन रहा है विशेष योग
गुप्त नवरात्रि के पहले दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है. यह योग 19 जनवरी को सुबह 11:52 बजे शुरू होगा और 20 जनवरी को सुबह 7:14 बजे तक रहेगा इस योग में की गई पूजा, व्रत और साधना का विशेष फल मिलता है.
क्यों खास है माघ गुप्त नवरात्रि?
- यह नवरात्रि तंत्र साधना और गुप्त पूजा के लिए विशेष मानी जाती है.
- मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए यह समय अत्यंत शुभ होता है.
- साधक इस दौरान मंत्र साधना, जप और व्रत करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




