ePaper

लालापुर की सर्विस सड़क पर जलजमाव से लोगों को हो रही फजीहत

Updated at : 10 May 2025 3:49 PM (IST)
विज्ञापन
लालापुर की सर्विस सड़क पर जलजमाव से लोगों को हो रही फजीहत

नगर पंचायत के लालापुर में जलनिकासी के लिए बनी नाली के टूटने व जाम होने से सर्विस सड़क के एक लेन पर महीनों से जलजमाव है.

विज्ञापन

कुदरा. नगर पंचायत के लालापुर में जलनिकासी के लिए बनी नाली के टूटने व जाम होने से सर्विस सड़क के एक लेन पर महीनों से जलजमाव है. इससे उक्त लेन से वाहनों का परिचालन बंद है. यहां एक ही लेन से ही वाहनों के आवागमन के कारण हमेशा जाम लगा रहता है. इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जलजमाव के चलते ही उक्त स्थान पर सड़क के किनारे चल रहे कई व्यवसाय भी बंद हो गये. लालापुर वासियों का कहना है कि पांच वर्ष पूर्व लालापुर सड़क के दोनों किनारे नाला का निर्माण कराया गया था, लेकिन निर्माण के बाद से अभी तक नाले की साफ सफाई नहीं करायी गयी है. इससे सर्विस सड़क के पूर्वी लेन पर नाली के पानी का जमाव लगा रहता है. मामले में स्थानीय वार्ड पार्षद का कहना है कि दो माह पूर्व ही कार्यपालक अभियंता को उक्त समस्या के समाधान के लिए आवेदन दिया गया था, लेकिन अभी तक जल जमाव की समस्या के समाधान पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है. इस संबंध कार्यपालक पदाधिकारी उजाली राज ने बताया कि लालापुर के जलजमाव की समस्या के समाधान के लिए नगर पंचायत द्वारा जल्द ही टूटे नाले को बनाकर पानी को सड़क पर गिरने से रोका जायेगा. — नाली के पानी से डूबी रहती है सड़क, महीनों से आवाजाही बाधित

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन