31 जनवरी को सभी प्रारंभिक विद्यालयों में होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 22 Jan 2026 3:44 PM

विज्ञापन

बच्चों के समग्र विकास के लिए विद्यालय व अभिभावक मिलकर करेंगे काम

विज्ञापन

फोटो शिक्षा विभाग कार्यालय, भभुआ बच्चों के समग्र विकास के लिए विद्यालय व अभिभावक मिलकर करेंगे काम मोबाइल उपयोग, स्वास्थ्य व पोषण पर रहेगा विशेष फोकस मोहनिया शहर. बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने राज्य के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में 31 जनवरी को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित करने का निर्देश जारी किया है. यह संगोष्ठी हम और आप मिलकर करेंगे बच्चों का समग्र विकास थीम के आधार पर आयोजित की जायेगी. प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर द्वारा जारी पत्र में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने जिलों के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में इस कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित करायें. जारी पत्र में कहा गया है कि मई 2025 से राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में वार्षिक कैलेंडर के अनुसार नियमित रूप से अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों के अधिगम व सर्वांगीण विकास में विद्यालय व अभिभावकों की संयुक्त भूमिका को मजबूत करना है. इसी कड़ी में 31 जनवरी को जिले के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में पीटीएम का आयोजन किया जायेगा. इन बिंदुओं पर विशेष जोर निदेशक द्वारा जारी निर्देश के अनुसार 31 जनवरी को सभी विद्यालयों में वर्गवार संगोष्ठी आयोजित की जायेगी, जिसमें अधिक से अधिक अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी. शिक्षक अभिभावकों को बच्चों की शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक उपलब्धियों की जानकारी देंगे. साथ ही बच्चों द्वारा मोबाइल फोन व सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग को सीमित करने व उन्हें वास्तविक जीवन की गतिविधियों से जोड़ने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया जायेगा. बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण व स्वच्छता पर भी विशेष चर्चा की जायेगी और अभिभावकों से अपील की जायेगी कि वे बच्चों को पोषणयुक्त भोजन देकर ही विद्यालय भेजें. गूगल फॉर्म से होगी रिपोर्टिंग राज्य स्तर से उपलब्ध कराये गये गूगल फॉर्म के माध्यम से प्रत्येक विद्यालय को संगोष्ठी से संबंधित जानकारी अपलोड करनी होगी. इसके लिए सभी जिला अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश व सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया गया है. शिक्षा विभाग का मानना है कि इस पहल से बच्चों को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी व समाज का सक्रिय सदस्य बनाने में मदद मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन