स्वामी विवेकानंद की जयंती पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 18 Jan 2026 3:49 PM

विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई मोहनिया के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर साप्ताहिक पखवारा कार्यक्रम के अंतर्गत खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

विज्ञापन

मोहनिया शहर. स्थानीय प्रखंड के एमपी कॉलेज के खेल मैदान में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई मोहनिया के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर साप्ताहिक पखवारा कार्यक्रम के अंतर्गत खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में 1600 मीटर दौड़, गोला फेंक व हाई जंप जैसी स्पर्धाएं आयोजित की गयी, जिसमें विभिन्न एकेडमियों के सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक रिशु उपाध्याय ने की. संचालन नगर सह मंत्री सत्यम व ऋषभ सिंह द्वारा किया गया. इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए जिला संयोजक रिशु उपाध्याय ने कहा कि युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में खेलकूद गतिविधियों में भाग लेना चाहिए, जिससे वे शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें. खेलकूद के माध्यम से सामाजिक समरसता व अनुशासन का भी संदेश मिलता है. प्रतियोगिता के समापन के बाद विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. जोश एकेडमी व फोर्स एकेडमी के युवाओं ने विशेष रूप से भाग लिया. प्रतियोगिता के दौरान 1600 मीटर दौड़ में प्रथम अजीज अली, द्वितीय स्थान राहुल पाल, तृतीय स्थान अनिकेत कुमार, गोला फेंक में प्रथम स्थान लक्की कुमार, द्वितीय स्थान अनिल कुमार, तृतीय स्थान सत्येंद्र कुमार व हाई जंप में प्रथम स्थान लक्की कुमार, द्वितीय स्थान अनिल कुमार, तृतीय स्थान अजीज अली शामिल थे. कार्यक्रम में राजू सोनी, नीरज कुमार, सूरज कुमार, अमरजीत सहित कई कार्यकर्ता व युवा उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन