दो इ-रिक्शे की टक्कर से सड़क पर गिरे मां-बेटे, एक माह के बच्चे की मौत
Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 23 Mar 2026 4:53 PM
साइड लेने के चक्कर में चकबंदी रोड मोड़ के समीप हुआ हादसा
साइड लेने के चक्कर में चकबंदी रोड मोड़ के समीप हुआ हादसा सड़क पर गिरते ही बच्चे ने तोड़ा दम, घायल मां का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज भभुआ सदर. सोमवार को शहर के चकबंदी रोड मोड़ के समीप साइड लेने के चक्कर में पीछे से आ रहे इ-रिक्शा ने जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में आगे वाले इ-रिक्शा पर बैठी महिला और उसका एक माह का बच्चा दोनों सड़क पर आ गिरे. हादसे में बच्चे की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि बच्चे की मां भी बुरी तरह से घायल हो गयी, जिसे इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृत बच्चा मोहनिया थाना क्षेत्र के महरो गांव निवासी नेबु लाल सिंह का बेटा पवन कुमार बताया जाता है. जबकि, घायल बच्चे की मां शीला देवी बतायी जाती है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि महिला शीला देवी गर्भवती होने के बाद प्रसव के लिए सात महीने पहले अपने मायके भभुआ थाना क्षेत्र के कुंज गांव आयी थी, जहां मायके में ही बच्चे का जन्म हुआ. सोमवार को महिला बच्चे की तबीयत खराब रहने पर उसके इलाज के लिए इ-रिक्शा से भभुआ सदर अस्पताल आ रही थी. आने के क्रम में जैसे ही उनका इ- रिक्शा चकबंदी रोड मोड़ के समीप पहुंचा, उसी दौरान पीछे से काफी तेजी से आ रहे एक दूसरे इ-रिक्शा चालक ने साइड लेने के चक्कर में आगे चल रहे इ-रिक्शा में जोरदार धक्का मार दिया. जोरदार धक्का लगने से इ-रिक्शे में बैठी महिला और उसके गोद में रहा बच्चा दोनों सड़क पर आ गिरे, जिसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों की मदद से दोनों घायल मां-बेटे को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां एसएनसीयू में जांच के बाद डॉक्टर ने एक माह के बच्चे को मृत घोषित कर दिया, जबकि बुरी तरह घायल मां का इलाज किया जा रहा है. इधर, घटना की जानकारी पर सदर थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची, जहां एएसआइ सुमित कुमार ने बच्चे के शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम कराया और फिर अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










