दहेज के लिए मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाला

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 22 Jan 2026 4:18 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हाटा बाजार में दहेज के लिए एक विवाहिता के साथ उसके ससुराल वालों द्वारा मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

# पति समेत ससुराल वालों पर दर्ज करायी प्राथमिकी चैनपुर. थाना क्षेत्र के हाटा बाजार में दहेज के लिए एक विवाहिता के साथ उसके ससुराल वालों द्वारा मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है. मारपीट से आहत पीड़िता ने थाना पहुंचकर पति, सास-ससुर सहित अन्य ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. पीड़िता हाटा बाजार निवासी राज सोनी की पत्नी संध्या कुमारी ने थाने में दिये आवेदन में बताया कि उसका मायका डेहरी ऑनसोन के मोहन बिगहा में है. उसकी शादी 16 जून 2023 को हाटा बाजार निवासी सुरेंद्र सेठ के पुत्र राज सोनी के साथ हुई थी. शादी के समय उसके पिता ने अपने सामर्थ्य के अनुसार ससुराल वालों को उपहार स्वरूप करीब पांच लाख रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल, सोने की चेन, सोने की अंगूठी सहित बर्तन सेट व अन्य घरेलू सामग्री दी थी. शादी के कुछ ही दिनों बाद उसके पति राज सोनी, सास पुतुल देवी, ससुर सुरेंद्र सेठ तथा ननद द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा. ससुराल पक्ष ने दो लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की और मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ लगातार मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न किया गया. सभी ससुराल वालों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की. मारपीट के बाद उसे ससुराल वालों द्वारा घर से निकाल दिया गया और दोबारा ससुराल आने पर जान मारने की धमकी भी दी गयी है. आवेदन में महिला ने पति पर दूसरी लड़की से संबंध होने का भी आरोप लगाया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन