Kaimur News : सोना आज ₹3,000 तक महंगा होने का अनुमान, जानें चांदी और गल्ला मंडी के ताजा भाव

Published by : JITENDRA KUMAR Updated At : 31 May 2026 7:10 AM

विज्ञापन

अनाज मंडी

Kaimur News स्थानीय बाजार में मांग में कमी देखने को मिल रही है, इसके बावजूद कैमूर जिले में सोने-चांदी के भाव पिछले कुछ दिनों से स्थिर बने हुए थे. हालांकि, रविवार को सर्राफा बाजार खुलते ही सोने की कीमतों में करीब 3,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की भारी बढ़त होने का अनुमान है.

विज्ञापन

Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : स्थानीय बाजार में मांग में कमी देखने को मिल रही है, इसके बावजूद कैमूर जिले में सोने-चांदी के भाव पिछले कुछ दिनों से स्थिर बने हुए थे. हालांकि, रविवार को सर्राफा बाजार खुलते ही सोने की कीमतों में करीब 3,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की भारी बढ़त होने का अनुमान है. दूसरी ओर, चांदी के भाव स्थिर बने रहने की संभावना है. स्थानीय स्वर्ण व्यवसायी अमित सेठ के अनुसार, सोने और चांदी के दामों में अभी और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, लेकिन फिलहाल दोनों ही कीमती धातुओं के भाव में गिरावट की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है.

कैमूर सर्राफा बाजार: आज के संभावित भाव

रविवार को जिले में सोने और चांदी के संभावित रेट कुछ इस प्रकार रहने की उम्मीद है

धातु / प्रकार आज का संभावित भाव (रविवार) एक दिन पहले का भाव

24 कैरेट सोना ₹1,56,200 (प्रति 10 ग्राम) ₹1,53,205 (प्रति 10 ग्राम)

22 कैरेट सोना ₹1,40,700 (प्रति 10 ग्राम)

18 कैरेट सोना ₹1,19,000 (प्रति 10 ग्राम)

चांदी (कच्ची) ₹2,85,000 (प्रति किलोग्राम)

चांदी के जेवर ₹2,000 (प्रति 10 ग्राम)

चांदी के बर्तन ₹2,200 (प्रति 10 ग्राम)

नोट: जेवर और बर्तनों पर मेकिंग चार्ज अलग से देय होगा.

सब्जी मंडी : आलू-प्याज और लहसुन की तेजी पर लगा ब्रेक

आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर यह है कि कैमूर में बाहर से आने वाले आलू और प्याज के दामों में चल रही तेजी अब थमती नजर आ रही है. आढ़ती संघ के जिला अध्यक्ष कुतुबुद्दीन राईन ने बताया कि कुछ दिनों से बाहर से आने वाली सब्जियों के दाम काफी बढ़ गए थे, लेकिन अब आवक सुधरने से भाव गिर रहे हैं और हरी सब्जियां सस्ती हो रही हैं. आने वाले एक-दो दिनों में प्याज के रेट और गिरने की संभावना है. मंडी में लहसुन की तेजी भी अब रुक गई है, हालांकि क्वालिटी के अनुसार लहसुन में अब भी ₹40 से ₹50 प्रति क्विंटल की बढ़त बनी हुई है.

थोक और रिटेल सब्जी मंडी का भाव (प्रति क्विंटल):

थोक आलू:₹810 से ₹1,040

थोक प्याज: ₹1,600 से ₹1,820

थोक लहसुन:₹800 से ₹1,000

रिटेल सब्जियां

(आलू): ₹1,200 से ₹1,800

रिटेल सब्जियां (प्याज): ₹1,400 से ₹1,800

टमाटर: ₹1,000 से ₹2,000 से शुरू

अनाज और दलहन मंडी के भाव

गल्ला मंडी में आज रविवार को अनाज, दाल और तिलहन के भाव (प्रति क्विंटल) इस प्रकार दर्ज किए गए:

गेहूं: ₹2,200 से ₹2,500

धान (सामान्य): ₹1,800 से ₹2,100

चना: ₹4,800 से ₹5,400

मसूर: ₹5,500 से ₹6,200

अरहर: ₹6,500 से ₹7,500

सरसों (तिलहन): ₹5,000 से ₹5,800

मार्केट ट्रेंड: सर्राफा बाजार में जहां निवेशकों को तगड़ा झटका लगा है, वहीं रसोई के बजट को लेकर गल्ला और सब्जी मंडी से आम जनता के लिए राहत की खबर आई है.

विज्ञापन
JITENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन