गर्मी की छुट्टियों से पहले अभिभावकों को किया गया जागरूक, बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर हुई विशेष चर्चा

अभिभावक-शिक्षक सेमीनार में शामिल शिक्षक और अभिभावक
Kaimur News: राजकीयकृत मध्य विद्यालय डहरक में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. संगोष्ठी में “मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक कल्याण” विषय पर चर्चा हुई.
Kaimur News (रामगढ़ से रंजय जायसवाल की रिपोर्ट):
शनिवार की दोपहर राजकीयकृत मध्य विद्यालय डहरक में शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इस अवसर पर आए अभिभावकों का विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरिदास शर्मा ने पुष्प देकर स्वागत किया.
मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक कल्याण थीम
बैठक की थीम “मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक कल्याण” थी, जिस पर विद्यालय के शिक्षक आशीष कुमार मौर्य, अजीत कुमार यादव, संदीप कुमार प्रजापति, विनय कुमार और विजय कुमार सिंह ने प्रकाश डाला.
एक जून से गर्मी की छुट्टियां
प्रधानाध्यापक हरिदास शर्मा ने अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में उपस्थित सभी अभिभावकों का अभिवादन करते हुए कहा कि एक जून से गर्मी की छुट्टियां शुरू हो रही हैं, जिसके कारण आप सभी अभिभावकों की जिम्मेदारी अपने बच्चों के प्रति महत्वपूर्ण हो जाती है.
घर में खुशनुमा वातावरण बनाए रखें
उन्होंने निर्धारित थीम “मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण” पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बच्चों में मानसिक तनाव, किसी प्रकार का अवसाद और गलत विचारों का संचार न हो, इसके लिए हम सभी की जिम्मेदारी है कि घर में खुशनुमा वातावरण बनाए रखें, जिससे बच्चे बेहतर माहौल में अपनी शिक्षा पूरी कर सकें.
बच्चों की तुलना किसी अन्य बच्चे से नहीं
उन्होंने आगे कहा कि बच्चों की तुलना किसी अन्य बच्चे से नहीं करनी चाहिए, क्योंकि प्रत्येक बच्चा अपने आप में विशेष होता है. हर बच्चे की शैक्षणिक क्षमता, रचनात्मक क्षमता, सामाजिक विकास एवं नैतिक गुणों का विकास अलग-अलग तरीके से होता है.
हमें अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देते हुए उनमें आत्मविश्वास पैदा करने की आवश्यकता है तथा उन्हें बेहतर कार्य करने के लिए सदैव प्रेरित करना चाहिए.
शिक्षकों द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप का निर्माण
प्रधानाध्यापक ने बताया कि सभी वर्गों के वर्ग शिक्षकों द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप का निर्माण किया गया है, जिसमें बच्चों के होमवर्क भेजे गए हैं. आप सभी अभिभावक अवकाश के दौरान गृहकार्य पूरा कराने पर ध्यान देंगे.
बच्चों में रिश्तों के प्रति भावनात्मक लगाव विकसित हो
उन्होंने अभिभावकों से कहा कि लंबे अवकाश में बच्चों को नाना-नानी, बुआ के घर आदि घूमने का अवसर भी प्रदान करें, ताकि उनमें रिश्तों के प्रति भावनात्मक लगाव विकसित हो सके. इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक और रसोइयां उपस्थित रहीं.
Also Read: मोहनिया नगर पंचायत चुनाव: तीन सदस्य निर्विरोध निर्वाचित, विकास को देंगे प्राथमिकता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सूर्यकांत कुमार
सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










