Kaimur News : आज फिर चलेगी तेज हवा और होगी बारिश. मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Published by : JITENDRA KUMAR Updated At : 31 May 2026 6:55 AM

विज्ञापन

प्रतीकात्मक

Kaimur News कैमूर जिले में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही बेहिसाब गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है. शुक्रवार सुबह तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया.

विज्ञापन

Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : कैमूर जिले में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही बेहिसाब गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है. शुक्रवार सुबह तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया. इस बदलाव के कारण शनिवार से ही तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण लू से राहत मिली है. मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में आई यह कमी आज रविवार को भी बरकरार रहने की संभावना है. हालांकि, दिन में तेज धूप और उमस लोगों को परेशान करना जारी रखेगी.आज दोपहर बाद फिर हो सकती है बारिश, छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज रविवार को भी दोपहर के बाद मौसम बदल सकता है. जिले में तेज हवा और गरज के साथ बारिश होने की पूरी संभावना है. सुबह और शाम के समय आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. इस दौरान हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलेंगी और उनकी रफ्तार करीब 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा (पश्चिम से पूरब की ओर) रहने का अनुमान है.

उमस बढ़ाएगी परेशानी, जानिए आज का तापमान

राहत की खबर के बीच पुरवा हवा चलने और हवा में आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) का स्तर 33 प्रतिशत से अधिक रहने के कारण उमस का असर बरकरार रहेगा. यही वजह है कि आज लोगों को चिपचिपी गर्मी और तेज धूप का सामना करना पड़ेगा.

रविवार का संभावित तापमान:

अधिकतम तापमान: लगभग 35 से 39 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान: 24 से 26 डिग्री सेल्सियस

दोपहर में निकलने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

भले ही तापमान में गिरावट आई हो, लेकिन धूप और उमस के तेवर अभी ढीले नहीं पड़े हैं. इसलिए आज भी लोगों को गर्मी और तेज धूप से पूरी राहत नहीं मिलने वाली है.

मौसम सलाह  

रविवार सुबह 10 बजे के बाद लोगों को घरों से बाहर निकलने में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. अगर किसी जरूरी काम से बाहर निकलना भी पड़े, तो तेज धूप से बचाव के लिए अपने साथ हेलमेट, गमछा, टोपी या छाता जरूर रखें और शरीर में पानी की कमी न होने दें.

विज्ञापन
JITENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन