कैमूर में अतिक्रमण हटाने के विरोध में पिता-पुत्र ने निर्वस्त्र होकर जताया विरोध, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के विरोध में प्रदर्शन

मोहनिया में अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकानदारों ने जबरदस्त हंगामा किया. दुकानदारों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध निर्वस्त्र होकर किया. स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने पिता-पुत्र सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

Kaimur News: (मोहनिया से विनोद कुमार) मोहनिया नगर पंचायत द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ. अतिक्रमण हटाने और जुर्माना वसूली का विरोध करते हुए कुछ दुकानदार उग्र हो गए। इस दौरान सड़क पर निर्वस्त्र होकर पिता-पुत्र ने विरोध प्रदर्शन भी किया गया. मामला बढ़ने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार नगर पंचायत की टीम शहर के भभुआ रोड, रामगढ़ रोड और चांदनी चौक इलाके में अतिक्रमण हटाने का अभियान चला रही थी. अभियान के दौरान कई दुकानदारों से सड़क किनारे अतिक्रमण करने के आरोप में जुर्माना वसूला गया. इसी क्रम में टीम भभुआ रोड बस स्टैंड के सामने पहुंची, जहां एक हार्डवेयर दुकान के सामने किए गए अतिक्रमण पर कार्रवाई शुरू की गई.

कैसे बिगड़ी स्थिति

बताया जाता है कि नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी और कर्मियों द्वारा जुर्माना लगाए जाने का दुकानदारों ने विरोध शुरू कर दिया. देखते ही देखते बहस बढ़ गई और नगर पंचायत कर्मियों तथा दुकानदारों के बीच हाथापाई की स्थिति उत्पन्न हो गई. स्थिति बिगड़ता देख मोहनिया थाना पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और एक दुकानदार सहित पिता और दो पुत्रों को हिरासत में लेकर थाना पहुंची. नगर पंचायत कर्मियों की ओर से मोहनिया थाना में लिखित आवेदन दिया गया है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

अभियान के दौरान वसूला गया इतने हजार का जुर्माना

नगर पंचायत की ओर से चलाए गए अभियान के दौरान कुल 12 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया. रामगढ़ रोड, चांदनी चौक और एनएच के सर्विस रोड पर अवैध रूप से ठेला और दुकान लगाने वाले दुकानदारों से यह राशि वसूली गई. गिरफ्तार लोगों में वार्ड संख्या 16 निवासी उदय चंद्र जायसवाल, उनके पुत्र गोपाल जायसवाल और ओमकार जायसवाल शामिल हैं.

क्या बोले नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी

नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सुधांशु कुमार ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के दौरान भभुआ रोड में कुछ दुकानदार विरोध करने लगे. नगर पंचायत कर्मियों की ओर से तीन लोगों के खिलाफ थाना में आवेदन दिया गया है, जिसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया है.

Also Read: औरंगाबाद के एनएच-139 पर दर्दनाक हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत 2 घायल

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन