औरंगाबाद के एनएच-139 पर दर्दनाक हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत 2 घायल

Updated:
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

औरंगाबाद में दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है. जबकि दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना एन एच 139 स्थित दाउदनगर-पटना रोड में दाउदनगर थाना क्षेत्र के सिपहां के पास की है. पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है.

विज्ञापन

Aurangabad News: (दाउदनगर से ओम प्रकाश) औरंगाबाद जिले के दाउदनगर-पटना रोड स्थित एनएच-139 पर गुरुवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. सिपहां के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया.

कैसे हुई घटना

घायलों में दाउदनगर थाना क्षेत्र के सोनी निवासी मालिकचंद सिंह के 25 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई. युवक की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई है. वहीं, हादसे में घायल अनिल चौधरी के पुत्र नीरज कुमार और कृष्णा चौधरी के पुत्र नीरज कुमार का अस्पताल में इलाज जारी है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

डॉक्टरों के अनुसार दोनों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद भेज दिया है. हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है.

Also Read: गयाजी में समधी के घर गए अधेड़ की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन