कैमूर में दुल्हन की दुपट्टा लेने गए युवक की मौत, मातम में बदली शादी की खुशियां

Updated:
विज्ञापन
Kaimur Accident

घटना के बाद रोते बिलखते परिजन

प्रखंड के बेलाव थाना क्षेत्र अंतर्गत सोन उच्च स्तरीय मुख्य नहर पथ के ब्लॉक मोड के पास बुधवार की देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से 30 वर्षीय युवक लक्ष्मण कुमार की मौत हो गई.

विज्ञापन

Kaimur Accident: (रामपुर से राजू कुमार) प्रखंड के बेलाव थाना क्षेत्र अंतर्गत सोन उच्च स्तरीय मुख्य नहर पथ के ब्लॉक मोड के पास बुधवार की देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से 30 वर्षीय युवक लक्ष्मण कुमार की मौत हो गई. मृतक खजुरा टोला, सरैया गांव निवासी मंगरू राम के पुत्र थे.

कैसे हुआ हादसा

मृतक के बड़े भाई किशोरी राम ने बताया कि बुधवार को उनके पुत्र बिट्टू कुमार की शादी थी. बारात की तैयारी के दौरान लक्ष्मण और एक रिश्तेदार दुल्हन के लिए दुपट्टा लेने बेलाव बाजार गए थे. लौटते समय अचानक तेज आंधी-तूफान आया और दोनों बाइक सड़क किनारे खड़ी कर खड़े हो गए. तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारते हुए भाग गया.

इलाज के दौरान गई जान

घायल लक्ष्मण कुमार को गंभीर स्थिति में पहले सीएचसी रामपुर और फिर सदर अस्पताल भभुआ रेफर किया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं उनका रिश्तेदार घायल तो था, लेकिन खतरे से बाहर था और पीएचसी में उपचार के बाद घर भेज दिया गया.

तीन बच्चों का पिता था मृतक

हादसे की खबर से मृतक के घर शादी का माहौल मातम में बदल गया. मृतक की पत्नी सुनीता देवी आंगनबाड़ी सेविका हैं। मृतक के तीन बच्चे मिथलेश कुमार (8 वर्ष), प्रिय कुमारी (7 वर्ष) और दुर्गेश कुमार (6 वर्ष) हैं.

मातम में बदली खुशियां

घटना के समय बराती शादी की तैयारी में थे, बैंड बाजा बज रहा था और दुल्हन-दूल्हे दोनों पक्ष दुपट्टे का इंतजार कर रहे थे. हादसे की सूचना मिलते ही सारी खुशियां मातम में बदल गई.

Also Read: Gaya News: गया में स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, आक्रोशित ग्रामीणों ने उत्पाद टीम को रोका

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन