कैमूर: धनेछा में सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श स्कूल का शुभारंभ, छात्रों को मिलेंगी स्मार्ट क्लास और आधुनिक सुविधाएं

Author Mainuudin sah|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

फोटो.9. उद्घाटन करते विधायक व अधिकारी और जनप्रतिनिधी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कैमूर जिले के धनेछा में सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श स्कूल का शुभारंभ किया गया है. बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत शुरू हुए इस मॉडल स्कूल में छात्रों को स्मार्ट क्लास और आधुनिक प्रयोगशालाओं की सुविधा मिलेगी.

विज्ञापन

Kaimur News : कैमूर जिला के दुर्गावती प्रखंड के धनेछा उच्च विद्यालय परिसर में रविवार को सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श स्कूल का शुभारंभ किया गया. बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत विकसित इस मॉडल स्कूल का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से किया. उद्घाटन के बाद विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला.

विज्ञापन

विधायक और अधिकारियों ने किया औपचारिक शुभारंभ

मुख्यमंत्री के वर्चुअल उद्घाटन के बाद रामगढ़ विधायक, प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने शिलापट्ट का अनावरण कर विद्यालय का औपचारिक शुभारंभ किया. समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं शामिल हुए तथा मुख्यमंत्री का लाइव संबोधन सुना.

स्मार्ट क्लास और प्रतियोगी परीक्षाओं की होगी तैयारी

सरकार की इस पहल को ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. विद्यालय में विद्यार्थियों को स्मार्ट क्लास, आधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाएं, बेहतर शिक्षण वातावरण और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा.

बड़ी संख्या में मौजूद रहे जनप्रतिनिधि

कार्यक्रम में बीडीओ अभिषेक कुमार, जिला पार्षद दीपक यादव, प्राचार्य जयप्रकाश चौधरी, मुखिया राम अवध यादव सहित कई जनप्रतिनिधि, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. वक्ताओं ने कहा कि मॉडल स्कूल बनने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का बेहतर अवसर मिलेगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन