कैमूर में शुरू हुआ सड़क मरम्मत कार्य,चक्का जाम के बाद हरकत में आया प्रशासन; लोगों में खुशी की लहर

Updated:
विज्ञापन

गड्ढे में डाला जा रहा टुकड़ा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कैमूर में चक्का जाम के बाद प्रशासन हरकत में आया। दारुनपुर-बहुआरा सड़क पर जलजमाव की समस्या दूर करने के लिए मरम्मत कार्य शुरू किया गया है, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली है.

विज्ञापन

Road Repairing Start : कैमूर के चांद प्रखंड के दुलही पंचायत अंतर्गत दारुनपुर और बहुआरा गांव के बीच से अमांव की ओर जाने वाली सड़क पर वर्षों से बनी जलजमाव की समस्या को दूर करने के लिए मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है. दारुनपुर गांव के समीप सड़क के गड्ढों में ईंट के टुकड़े और अन्य सामग्री डालकर उसे चलने लायक बनाने का काम किया जा रहा है. जलजमाव वाले स्थानों पर गड्ढे भरे जाने से ग्रामीणों को तत्काल राहत मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

सड़क पर बने गड्ढों में जमा रहता था पानी

दारुनपुर गांव के समीप सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गये थे. इनमें पानी जमा रहने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. बारिश के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती थी. दारुनपुर, बहुआरा सहित आसपास के ग्रामीण लंबे समय से सड़क की समस्या से परेशान थे.

सड़क जाम कर ग्रामीणों ने जताया था विरोध

सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों ने कुछ दिनों पूर्व सड़क पर उतरकर विरोध जताया था. ग्रामीणों ने खरगावां-मरहीयां सड़क को घंटों जाम कर आवागमन बाधित कर दिया था. ग्रामीणों का कहना था कि लंबे समय से सड़क की समस्या की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा था, लेकिन स्थायी समाधान नहीं होने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही थी.

अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दिया था आश्वासन

सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी चांद मोहम्मद हदीद खान, अंचल अधिकारी मधुसूदन चौरसिया और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे थे. अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्या सुनी थी. उन्होंने सड़क की स्थिति में शीघ्र सुधार कराने का आश्वासन दिया था. इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया था.

तत्काल राहत के लिए शुरू हुआ मरम्मत कार्य

अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रशासन की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. सड़क के गड्ढों में ईंट के टुकड़े और अन्य सामग्री डालकर उसे चलने लायक बनाया जा रहा है. जिन स्थानों पर जलजमाव की समस्या है, वहां भी गड्ढों को भरने का काम किया जा रहा है.

स्वीकृत है सड़क, स्थायी निर्माण की मांग

प्रखंड विकास पदाधिकारी चांद मोहम्मद हदीद खान ने बताया कि उक्त सड़क स्वीकृत है. फिलहाल तत्काल राहत के लिए गड्ढों में ईंट के टुकड़े डालकर सड़क को ठीक किया जा रहा है. जिन स्थानों पर सड़क पर पानी जमा होता है, वहां भी आवश्यकतानुसार ईंट के टुकड़े डालकर आवागमन सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है.

मरम्मत कार्य शुरू होने से दारुनपुर, बहुआरा और आसपास के गांवों के ग्रामीणों में खुशी है. ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से सड़क की बदहाली के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही थी. तत्काल मरम्मत शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी. हालांकि, ग्रामीणों ने सड़क का स्थायी निर्माण कराने और जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है.

रामगढ़ में शत्रुध्न यादव की हत्या के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, हाथों में कैंडल लेकर निकला मार्च; तेरे कातिल जिंदा हैं’ के लगाए नारे

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन