कैमूर: कुदरा के प्लस टू उच्च विद्यालय को मिला मॉडल स्कूल का दर्जा, सरस्वती विद्या निकेतन का हुआ शुभारंभ

Author Satendra singh|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
 फोटो.6. कार्यक्रम में उपस्थित लोग  | Prabhat Khabar Network

फोटो.6. कार्यक्रम में उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network

कैमूर के कुदरा प्रखंड में सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) का उद्घाटन हुआ. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से इसका शुभारंभ किया. यह विद्यालय स्मार्ट क्लास और आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा.

विज्ञापन

Kaimur News : कैमूर जिला के कुदरा प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय, जहानाबाद का रविवार को सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) के रूप में शुभारंभ किया गया. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बेगूसराय से वर्चुअल माध्यम से राज्य के 551 चयनित मॉडल स्कूलों का उद्घाटन किया. कार्यक्रम में विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा.

जनप्रतिनिधियों और शिक्षा अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ समारोह

विद्यालय में आयोजित उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक संतोष कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन शिक्षक डॉ. पवन कुमार सिंह ने किया. कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य श्वेता गुप्ता, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मुकेश कुमार, विद्यालय के भूमिदाता सदस्य प्रभात कुमार सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष ऋषभ प्रताप सिंह (रिशु सिंह), गजेंद्र प्रसाद गुप्ता, संकुल समन्वयक अरुण कुमार त्रिपाठी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

स्मार्ट क्लास और आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा विद्यालय

बिहार सरकार की सात निश्चय-3 योजना के तहत प्रत्येक प्रखंड में एक विद्यालय को सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है. विद्यालय में स्मार्ट क्लास, आधुनिक शैक्षणिक संसाधन, बेहतर आधारभूत संरचना और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

मेधावी छात्रों के लिए चलेगी 'सम्राट क्लास'

विद्यालय में 40 मेधावी विद्यार्थियों के लिए 'सम्राट क्लास' संचालित की जाएगी. इसमें चयन का आधार राष्ट्रीय आय एवं मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS) की मेरिट सूची होगी. सरकार मॉडल स्कूलों के विकास के लिए विशेष राशि उपलब्ध करा रही है, जिससे नए भवन, डिजिटल शिक्षण व्यवस्था और अन्य आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा.


विज्ञापन
Satendra Singh

लेखक के बारे में

By Satendra Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन