कैमूर: शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो युवक गिरफ्तार, चैनपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार पियक्कड़ | Prabhat Khabar Network

कैमूर जिले के चैनपुर बाजार में शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा, जिनकी मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है.

विज्ञापन

Kaimur News : कैमूर जिले के चैनपुर बाजार में शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो युवकों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया. गुप्त सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को घेराबंदी कर दबोच लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

बाजार में मचा रहे थे उत्पात

गिरफ्तार युवकों की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के बेतरी गांव निवासी उदल कुशवाहा और दीपक कुमार के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों युवक शराब के नशे में बाजार क्षेत्र में काफी देर से हंगामा कर रहे थे और राहगीरों व स्थानीय लोगों को परेशान कर रहे थे.

पुलिस को देखकर भागने लगे

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस को देखते ही दोनों युवक भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन सशस्त्र बलों की मदद से घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया.

मेडिकल जांच में हुई शराब पीने की पुष्टि

गिरफ्तारी के बाद दोनों युवकों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया, जहां शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन