अमरपुरा में दुर्गावती नदी किनारे मिला संदिग्ध बोरा, शव की आशंका पर मची अफरा-तफरी

Updated:
विज्ञापन

ग्रामीणों की भीड़

Kaimur News : बिहार के मोहनियां में अमरपुरा गांव के पास बोरे में शव होने की सूचना से हड़कंप मच गया. पुलिस ने जांच की तो बोरे में मृत कुत्ता मिला, जिससे सभी ने राहत की सांस ली.

विज्ञापन

Kaimur News : स्थानीय थाना क्षेत्र के अमरपुरा गांव में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के सामने दुर्गावती नदी किनारे एक संदिग्ध बोरा पड़ा मिला. बोरे को देखकर ग्रामीणों को उसमें किसी व्यक्ति का शव होने की आशंका हुई. देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. ग्रामीणों ने इसकी सूचना मोहनियां पुलिस को दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आलोक कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में संदिग्ध बोरे को खुलवाकर उसकी जांच की. बोरा खुलने के बाद स्थिति स्पष्ट हुई.

Also Read : किसानों के सामने एमएसपी, मनरेगा और कॉरपोरेटीकरण बड़ी चुनौती: एआईकेएमएस

बोरे में मिला मृत कुत्ता

पुलिस की जांच में संदिग्ध बोरे के अंदर मानव शव के बजाय एक मृत कुत्ता मिला. इसके बाद ग्रामीणों और पुलिस ने राहत की सांस ली. मामले में किसी व्यक्ति के शव की आशंका गलत निकली.

पुलिस ने भीड़ को कराया शांत

संदिग्ध बोरा मिलने की सूचना पर मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ को पुलिस ने समझाकर शांत कराया. जांच के बाद लोगों में भी स्थिति को लेकर स्पष्टता हो गयी.

Also Read : सासाराम में पटेल सेवा संघ की स्मारिका के प्रकाशन की तैयारी, कोर कमिटी की बैठक में बनी रूपरेखा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन