सासाराम में पटेल सेवा संघ की स्मारिका के प्रकाशन की तैयारी, कोर कमिटी की बैठक में बनी रूपरेखा

Updated:
विज्ञापन

संघ की कोर कमेटी बैठक में शामिल संघ के सदस्य | Prabhat Khabar Network

Sasaram News : सासाराम में पटेल सेवा संघ की कोर कमिटी की बैठक आयोजित हुई, जिसमें स्मारिका प्रकाशन की रूपरेखा और छात्रों के शैक्षणिक विकास पर विस्तार से चर्चा की गई.

विज्ञापन

Sasaram News : पटेल सेवा संघ रोहतास की ओर से प्रस्तावित स्मारिका के प्रकाशन को लेकर रविवार को पटेल कार्यालय में कार्यकारिणी की कोर कमिटी की बैठक हुई. बैठक में स्मारिका के प्रकाशन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. सदस्यों ने प्रकाशन की रूपरेखा को लेकर अपने-अपने सुझाव भी रखे.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्मारिका को उपयोगी और उद्देश्यपूर्ण बनाने पर जोर

पटेल सेवा संघ रोहतास के अध्यक्ष राजवंश राय ने बताया कि स्मारिका को उपयोगी और उद्देश्यपूर्ण बनाने के साथ इसके प्रकाशन से संबंधित आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गयी. सदस्यों ने प्रकाशन कार्य को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने और विभिन्न पहलुओं पर आपसी सहमति से काम करने पर विचार किया.

Also Read : शिवसागर में रोहतास प्रोग्रेसिव कॉरपोरेशन ग्रुप की बैठक,संगठन को मजबूत बनाने पर हुआ मंथन

पटेल पुस्तकालय पहुंचकर छात्रों से की बातचीत

कोर कमिटी की बैठक के बाद सभी सदस्य पटेल पुस्तकालय पहुंचे. वहां उपस्थित छात्रों से उनके अध्ययन कार्यों को लेकर बातचीत की गयी. इस दौरान छात्रों की पढ़ाई और अध्ययन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया.

Also Read : सासाराम के सरकारी हॉल और ओझा टाउन हॉल की बदलेगी सूरत, एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण

नियमित पढ़ाई के लिए छात्रों को किया प्रेरित

पुस्तकालय में सदस्यों ने छात्रों को नियमित रूप से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया. साथ ही अध्ययन के प्रति गंभीर रहने और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने की बात कही गयी.

बैठक में ये सदस्य रहे मौजूद

बैठक में संघ के सचिव डॉ. सतीश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष प्रो. राम परशन सिंह, प्रो. डॉ. शिव मंदिर सिंह, रास बिहारी सिंह, संजय राय और जय गोविंद सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

Also Read : सासाराम में शिक्षा सेवकों का चार माह से मानदेय बाधित, कर्मचारी संघ ने प्रशासन से भुगतान की उठायी मांग

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन