सासाराम से चोरी का ट्रक उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से लावारिस हालत में बरामद

Updated:
विज्ञापन

दिनारा थाना | Prabhat Khabar Network

Sasaram News : रोहतास के दिनारा से चोरी हुई ट्रक को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से बरामद कर लिया है. चोर ट्रक छोड़कर फरार हो गए.

विज्ञापन

Sasaram News : दिनारा स्थानीय थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिनारा थाना क्षेत्र के उसरांव गांव से चोरी हुए ट्रक को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से बरामद कर लिया. पुलिस ने तकनीकी सहयोग के आधार पर शनिवार देर शाम सोहवल थाना क्षेत्र के मेदनीपुर चौराहे से ट्रक को लावारिस हालत में बरामद किया. पुलिस की कार्रवाई के बाद ट्रक को खपाने में चोर नाकाम रहे और जान बचाने की नीयत से उसे सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

आरा-मोहनिया एनएच के किनारे खड़ा था ट्रक

दिनारा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने बताया कि थाना क्षेत्र के उसरांव गांव निवासी ओमप्रकाश साह ने चार तारीख को ट्रक चोरी होने की शिकायत दर्ज करायी थी. शिकायत के अनुसार, ट्रक संख्या UP65FT6718 को आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर उसरांव स्थित बलभद्र राइस मिल के पास करीब दो महीने से खड़ा किया गया था. गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने ट्रक चोरी कर लिया.

Also Read : सासाराम: 11वीं त्रैमासिक एग्जाम का शेड्यूल जारी, 19 से 27 सितंबर तक होंगी परीक्षाएं

तकनीकी सहयोग से गाजीपुर पहुंची पुलिस

मामले की जांच के दौरान दिनारा पुलिस ने तकनीकी सहयोग के माध्यम से चोरी हुए ट्रक का पता लगाया. इसके बाद उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सोहवल थाना क्षेत्र स्थित मेदनीपुर चौराहे पर लावारिस हालत में खड़े ट्रक को बरामद कर लिया गया. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Also Read : रोहतास डीएम ने 46 शिक्षकों को किया सम्मानित, प्रधानाध्यापक जगजीवन राम को भी मिला प्रशस्ति पत्र

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश

थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल गाजीपुर में सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. फुटेज के आधार पर ट्रक चोरी की घटना में शामिल संदिग्धों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए छानबीन की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना में शामिल आरोपितों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है.

Also Read : सासाराम: 11वीं त्रैमासिक एग्जाम का शेड्यूल जारी, 19 से 27 सितंबर तक होंगी परीक्षाएं

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन