मां के निधन पर समाजसेवी गुड्डू राय से मिले सांसद सुधाकर सिंह
परिजनों से मिलते सांसद | Prabhat Khabar Network
Sasaram News : बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने दिनारा के खखड़ही गांव पहुंचकर समाजसेवी गुड्डू राय की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी.
Sasaram News : बक्सर सांसद सुधाकर सिंह रविवार को दिनारा प्रखंड क्षेत्र के खखड़ही गांव पहुंचे. यहां उन्होंने समाजसेवी गुड्डू राय की माता स्व. तारामुनी देवी के निधन पर मातमपुर्सी की और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया. सांसद ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों को इस दुख की घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिया.
आपके शहर में
धर्मपरायण और मिलनसार स्वभाव की थीं तारामुनी देवी
जानकारी के अनुसार, समाजसेवी गुड्डू राय की माता तारामुनी देवी का गत दिनों आकस्मिक निधन हो गया था. वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गयी हैं. ग्रामीणों के अनुसार, स्व. तारामुनी देवी धर्मपरायण, सरल और मिलनसार स्वभाव की महिला थीं. धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में उनकी विशेष रुचि थी. गांव में लोगों के सुख-दुख में वह हमेशा शामिल रहती थीं.
Also Read : सासाराम: 11वीं त्रैमासिक एग्जाम का शेड्यूल जारी, 19 से 27 सितंबर तक होंगी परीक्षाएं
दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
सांसद सुधाकर सिंह के गांव पहुंचने पर परिजनों एवं ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया. सांसद ने दिवंगत तारामुनी देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि मां का जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें. इस दुख की घड़ी में हम सभी परिवार के साथ हैं.
Also Read : सासाराम: कोचस में लहेरी पैक्स चुनाव सोमवार को, 1155 मतदाताओं के लिए बने 2 मतदान केंद्र
परिजनों का जाना हाल-चाल, सहयोग का दिया भरोसा
इस दौरान सांसद ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. मौके पर दिनारा उत्तरी के जिला पार्षद प्रदीप कुमार गुप्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी समेत गांव के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.
Also Read : रोहतास डीएम ने 46 शिक्षकों को किया सम्मानित, प्रधानाध्यापक जगजीवन राम को भी मिला प्रशस्ति पत्र
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए