सासाराम के सरकारी हॉल और ओझा टाउन हॉल की बदलेगी सूरत, एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण
शहर के ओझा टाउन हॉल का निरीक्षण करती एसडीएम प्रिया रानी व अन्य | Prabhat Khabar Network
Sasaram News : सासाराम में सरकारी और ओझा टाउन हॉल की स्थिति सुधारने के लिए एसडीएम ने औचक निरीक्षण किया. जल्द ही मरम्मत और जीर्णोद्धार की योजना पर काम शुरू होगा.
Sasaram News : शहर में सरकारी और निजी कार्यक्रमों के आयोजन के लिए इस्तेमाल होने वाले सरकारी हॉल, ऑडिटोरियम और ओझा टाउन हॉल की जल्द सूरत बदल सकती है. रविवार को सदर एसडीएम प्रिया रानी ने दोनों हॉल का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं और मौजूदा स्थिति का जायजा लिया. जिलाधिकारी के निर्देश पर हुए निरीक्षण में हॉल की स्थिति, साफ-सफाई, रखरखाव, विधि-व्यवस्था और कार्यक्रमों के दौरान उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली गयी.
आपके शहर में
हॉल की मौजूदा व्यवस्था का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने मौके पर मौजूद संबंधित कर्मियों से हॉल की व्यवस्था और रखरखाव से जुड़ी जानकारी ली. उन्होंने यह भी देखा कि कार्यक्रमों के दौरान लोगों को किन-किन सुविधाओं का लाभ मिल रहा है और किन स्तरों पर सुधार की जरूरत है. भवन की वर्तमान स्थिति के साथ साफ-सफाई और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया.
Also Read : गोपालगंज में पार्षद सहित 314 लोग की गतिविधियों पर पुलिस की नजर, तैयार हुआ डोजियर
जीर्णोद्धार और मरम्मत की जरूरत का होगा आकलन
निरीक्षण के बाद एसडीएम प्रिया रानी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर दोनों हॉल का स्थलीय निरीक्षण किया गया है. हॉल की वर्तमान स्थिति के आधार पर जीर्णोद्धार और मरम्मत से जुड़े कार्यों की जरूरत का आकलन किया जाएगा. इसके बाद आवश्यक सुधार की दिशा में आगे की कार्रवाई की जायेगी.
कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधाएं देने की तैयारी
एसडीएम ने कहा कि दोनों हॉल को बेहतर और उपयोगी बनाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि सरकारी के साथ निजी कार्यक्रमों के आयोजन में भी लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें. इसके लिए भवन की स्थिति सुधारने के साथ आवश्यक सुविधाओं को बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है.
Also Read : गोपालगंज में 17.13 लाख की शराब जब्त, छह तस्कर गिरफ्तार, यूपी से पटना लाई जा रही थी खेप
आयोजकों और आम लोगों को मिलेगी राहत
शहर में बड़े कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सीमित संख्या में बेहतर हॉल उपलब्ध हैं. ऐसे में सरकारी हॉल और ओझा टाउन हॉल को व्यवस्थित एवं सुविधायुक्त बनाने की पहल से आयोजकों के साथ आम लोगों को भी राहत मिलने की उम्मीद है. प्रशासन निरीक्षण के दौरान सामने आयी कमियों के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए