सासाराम में कार्यपालक सहायकों ने संगठन मजबूती और समस्याओं के समाधान पर किया मंथन
फैजलगंज स्टेडियम सासाराम में बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
Sasaram News : सासाराम में बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ की बैठक आयोजित हुई. इसमें संगठन की मजबूती और समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई.
Sasaram News : बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ, जिला इकाई-रोहतास की बैठक रविवार को जिले के तीनों अनुमंडलों में आयोजित की गयी. सासाराम के फजलगंज स्टेडियम में प्रदेश संयोजक रंजन सिंह की अध्यक्षता में, बिक्रमगंज अनुमंडल कार्यालय सभागार में जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह की अध्यक्षता में तथा डेहरी अनुमंडल के एनीकट में जिला मीडिया प्रभारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कार्यपालक सहायकों की बैठक हुई. इसमें संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय और कार्यपालक सहायकों की समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा की गयी.
आपके शहर में
बिक्रमगंज में अनुमंडल पदाधिकारियों का हुआ चुनाव
जिला मीडिया प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि बिक्रमगंज अनुमंडल में सर्वसम्मति से मुकेश कुमार को अनुमंडल अध्यक्ष और आशीष उपाध्याय को अनुमंडल सचिव चुना गया. वहीं, बिक्रमगंज प्रखंड से मनीष कुमार, दावथ से पप्पू चौरसिया, दिनारा से मुकेश कुमार, संझौली से अजित कुमार, काराकाट से उदय कुमार, राजपुर से हरी ओम भास्कर, नासरीगंज से विष्णु कुमार और सूर्यपुरा से पूजा कुमारी को प्रखंड अध्यक्ष चुना गया.
Also Read : सासाराम में शिक्षा सेवकों का चार माह से मानदेय बाधित, कर्मचारी संघ ने प्रशासन से भुगतान की उठायी मांग
डेहरी में विकास कुमार साह बने अनुमंडल अध्यक्ष
डेहरी अनुमंडल में भी सर्वसम्मति से विकास कुमार साह को अनुमंडल अध्यक्ष और सुधीर कुमार को अनुमंडल सचिव चुना गया. नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उपस्थित सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाओं के साथ स्वागत किया.
अन्य प्रखंडों में कोर कमेटी गठन का आह्वान
जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह ने सासाराम अनुमंडल और जिले के अन्य प्रखंडों में कोर कमेटी के गठन को लेकर संबंधित प्रखंडों के साथियों से सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया. उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और कार्यपालक सहायकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया.
Also Read : शिवसागर में रोहतास प्रोग्रेसिव कॉरपोरेशन ग्रुप की बैठक,संगठन को मजबूत बनाने पर हुआ मंथन
संगठन की मजबूती और समस्याओं के समाधान पर जोर
बैठक में कार्यपालक सहायकों की विभिन्न समस्याओं, संगठन को मजबूत करने और आपसी समन्वय बढ़ाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया. सदस्यों ने संगठन के माध्यम से कार्यपालक सहायकों की समस्याओं को प्रभावी तरीके से उठाने और उनके समाधान के लिए एकजुट होकर काम करने की बात कही.
बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यपालक सहायक रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी मो. आदिल खान, कोषाध्यक्ष मदन कुमार सिंह, दीपक कश्यप, सौरभ कुमार, धनजी पाठक, ब्रज किशोर पाठक, नंद किशोर पाठक, नवीन कुमार, रौशन, यशवंत सिंह, विनय दुबे, रंजीत कुमार, मनोज कुमार, चितरंजन पाल, अलख कुमार, शाहिद अली, प्रभात, प्रेम प्रकाश पंकज, ज्वाला, जाकिर फारुकी, सरफराज, मिथिलेश, रामनाथ, पप्पू दुबे, राज किशोर राम, अमजद अली, प्रिंस कुमार, सुमन कुमार, दिनेश शर्मा, योगेश कुमार एवं सुजीत कुमार सहित विभिन्न विभागों के कार्यपालक सहायक उपस्थित रहे.
Also Read : सासाराम के सरकारी हॉल और ओझा टाउन हॉल की बदलेगी सूरत, एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए