सासाराम में टाटा सफारी से 299.865 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो धंधेबाज गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

थाने में जब्त शराब के साथ धंधेबाज | Prabhat Khabar Network

Sasaram News : सासाराम पुलिस ने एक टाटा सफारी कार से करीब 300 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है. इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

Sasaram News : धौडाड थाना पुलिस ने रविवार को वाहन जांच के दौरान एक टाटा सफारी कार से करीब 300 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की. पुलिस ने मौके से दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान दारिगांव थाना क्षेत्र के करपुरवा निवासी भूताली राम के पुत्र विकास कुमार और शहर के भारतीगंज निवासी सुदर्शन महतो के पुत्र ओमप्रकाश कुमार के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर चलाया गया वाहन जांच अभियान

थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि तिलौथू की तरफ से एक टाटा सफारी कार आ रही है. सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल वाहन जांच अभियान शुरू किया. इसी दौरान संदिग्ध टाटा सफारी को रोककर उसकी तलाशी ली गयी.

Also Read : सासाराम में शिक्षा सेवकों का चार माह से मानदेय बाधित, कर्मचारी संघ ने प्रशासन से भुगतान की उठायी मांग

कार की तलाशी में 299.865 लीटर शराब बरामद

पुलिस के अनुसार, टाटा सफारी की तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखी गयी 299.865 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई. शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने कार सवार दोनों धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया और वाहन को भी जब्त कर लिया.

Also Read : सासाराम के सरकारी हॉल और ओझा टाउन हॉल की बदलेगी सूरत, एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण

प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. गिरफ्तार दोनों आरोपितों से पूछताछ के साथ मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस शराब की खेप कहां से लायी गयी थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी भी जांच कर रही है.

Also Read : शिवसागर में रोहतास प्रोग्रेसिव कॉरपोरेशन ग्रुप की बैठक,संगठन को मजबूत बनाने पर हुआ मंथन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन