क्वार्टर फाइनल में कमसार इलेवन ने टाउन क्लब मुहम्मदाबाद को 2-1 से हराया

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 18 Jan 2026 4:37 PM

विज्ञापन

राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबले में दूसरे हाफ में पलटा मैच

विज्ञापन

फोटो 10 मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथि सहित अन्य राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबले में दूसरे हाफ में पलटा मैच नुआंव. टेन प्लस टू खेल मैदान पर न्यू स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब द्वारा राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मैच में मनिया कमसार इलेवन ने टाउन क्लब मुहम्मदाबाद को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है. 45-45 मिनट के खेले गये इस मुकाबले के पहले हाफ में मुहम्मदाबाद टीम के जर्सी नंबर आठ के खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल दागकर टीम को बढ़त दिलायी. उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन पर दर्शकों द्वारा 2000 रुपये का इनाम दिया गया. वहीं, दूसरे हाफ में मनिया कमसार इलेवन के जर्सी नंबर 10 के खिलाड़ी सोनू खान ने गोल दागते हुए मैच को बराबरी पर ला दिया. इसके बाद मनिया टीम के जर्सी नंबर आठ के खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने निर्णायक गोल कर अपनी टीम को एक गोल से जीत दिलाने का काम किया. इस गोल के लिए उन्हें दर्शकों द्वारा एक हजार रुपये का नकद इनाम दिया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुश्ताक अंसारी ने मैदान पर पहुंचे खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनका हौसला बढ़ाया. मैच में रेफरी की कमान शाहरुख कुरैशी के जिम्मे रही, जबकि लाइंस मैन विकास पासवान व अंकित सिंह रहे. मैच का आंखों देखा हाल घनश्याम गोस्वामी ने अपने अनोखे अंदाज में दर्शकों को सुनाया. स्कोर बोर्ड की जिम्मेदारी मोहन गुप्ता उर्फ मिंटू ने निभायी. आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव, सचिव पेंटर जायसवाल, कोषाध्यक्ष आफताब आलम के साथ संदीप रावत, तलहा अंसारी, तंजीम अंसारी, तुफैल अंसारी व रवि यादव की अहम भूमिका रही. मौके पर गुड्डू यादव, रंजीत यादव, अजय जायसवाल सहित कई लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन