Kaimur News : महाराणा प्रताप कॉलेज के प्राचार्य कक्ष को खुलवाने के लिए बनी टीम, तोड़ा जायेगा ताला

हाराणा प्रताप कॉलेज में बीते एक सप्ताह से चल रहे प्राचार्य को लेकर विवाद अब समाप्त होने के कगार पर है. यहां पूर्व प्राचार्य द्वारा प्राचार्य कक्ष में ताला बंद कर छुट्टी पर चले जाने के बाद अब प्राचार्य कक्ष में बंद ताला को खुलवाने के लिए पांव सदस्यीय टीम बनायी गयी है,
मोहनिया शहर. महाराणा प्रताप कॉलेज में बीते एक सप्ताह से चल रहे प्राचार्य को लेकर विवाद अब समाप्त होने के कगार पर है. यहां पूर्व प्राचार्य द्वारा प्राचार्य कक्ष में ताला बंद कर छुट्टी पर चले जाने के बाद अब प्राचार्य कक्ष में बंद ताला को खुलवाने के लिए पांव सदस्यीय टीम बनायी गयी है, जिनके द्वारा वीडियो रिकॉर्डिंग करने के साथ ताला तोड़ा जायेगा. इसके साथ ही प्राचार्य कक्ष में मौजूद सभी संचिकाओं और दस्तावेजों की भी वीडियो रिकार्डिंग की जायेगी, जिसकी चार सीडी बनाकर एक काॅपी विश्वविद्यालय को, दूसरी काॅपी एसडीएम को, तीसरी प्राचार्य कक्ष में रखी जायेगी और चौथी काॅपी विश्वविद्यालय प्रतिनिधि को सौंपी जायेगी. श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई शासी निकाय की बैठक में यह फैसला लिया गया है. मालूम हो कि ताला तोड़ने के दौरान पुलिस प्रशासन का भी सहयोग लिया जायेगा. इसे लेकर शासी निकाय की बैठक में महाविद्यालय में अनुशासन व पठन-पाठन सहित कई बिंदुओं पर भी चर्चा की गयी है. बैठक के दौरान एसडीएम राकेश कुमार सिंह, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डॉ अवध विहारी सिंह, प्रभारी प्राचार्य डॉ महातिम सिंह मौजूद थे. शासी निकाय के सदस्यों को दिया गया मांग पत्र मोहनिया के महाराणा प्रताप कॉलेज में शासी निकाय की बैठक के बाद श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में संघ के सदस्यों के साथ बैठक की गयी, जिसमें संघ के सदस्यों द्वारा पांच सूत्री मांग को शासी निकाय के सदस्यों के सामने प्रस्तुत किया गया. इसमें नौकरी के सुरक्षा की गारंटी, 12 महीने के वेतन का भुगतान सुनिश्चित कराने का वादा, शिक्षकों के वरियता का निर्धारण तथा बीएड विभाग के वित्तीय व प्रशासनिक कार्यों का नियंत्रण प्रभारी प्राचार्य के जिम्मे देने की मांग की गयी है. बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष डॉ लक्ष्मण शरण सिंह ने की. संघ के महामंत्री डॉ राधेश्याम सिंह ने मांग पत्र देते हुए उनसे ठोस आश्वासन लिया. इस दौरान शिक्षक शिक्षकेतर संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने अपने सचिव काल में गठित वित्त समिति की चर्चा करते हुए पुरानी बातों को भी याद दिलाया. # क्या कहते हैं श्रम संसाधन मंत्री महाराणा प्रताप महाविद्यालय में बैठक के बाद मंत्री ने बताया की भूगोल विभाग के व्याख्याता डॉ शंभु नाथ सिंह द्वारा प्राचार्य कक्ष की चाबी नहीं सौंपे जाने के खिलाफ प्रभारी प्राचार्य डॉ महातिम सिंह द्वारा प्रस्तुत किये गये आवेदन पर विचार किया गया. इसमें कहा गया है कि प्राचार्य कक्ष बंद रहने से उनके दैनिक कार्यों के निष्पादन में बाधा उत्पन्न हो रही है. साथ ही कई महत्वपूर्ण संचिकाएं रात के अंधेरे व अहले सुबह गायब की गयी है. मॉर्निंग वाॅक के समय प्रभारी प्राचार्य खुद अपनी आंख से लाल बैग में संचिकाएं ले जाते हुए देखा गया है. इसकी लिखित जानकारी शासी निकाय के सभी सदस्यों को भी दी है. अब पांच सदस्यीय समिति प्राचार्य कक्ष के ताला तोड़ने के बाद यह देखेगी की कौन कौन सी संचिकाएं व अभिलेख प्राचार्य कक्ष से गायब मिली, तो प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी. उन्होंने कहा कॉलेज में हुए भ्रष्टाचार के मामले में दोषियों को जेल जाने से अब कोई नहीं बचा सकता है. प्रभारी प्राचार्य बदलना कोई समाधान नहीं है. इस महाविद्यालय में लूट तंत्र को बंद करना असली उद्देश्य है. मोहनिया के जिन लोगो ने अपनी करोड़ों रुपये की जमीन दान में दिये हैं, वह भी आज उपेक्षित हैं, उनका हक दिलाने के लिए हम लगे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










