नशे का विरोध करने पर बाप-बेटों को मारपीट कर किया घायल

Published by :VIKASH KUMAR
Published at :10 May 2025 3:45 PM (IST)
विज्ञापन
नशे का विरोध करने पर बाप-बेटों को मारपीट कर किया घायल

शहर के वार्ड 14 में नशे का सामान बेचने और नशा करने से मना करने पर कुछ नशेड़ी बदमाश युवकों ने एक व्यक्ति और उसके दो बेटों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया.

विज्ञापन

भभुआ सदर. शहर के वार्ड 14 में नशे का सामान बेचने और नशा करने से मना करने पर कुछ नशेड़ी बदमाश युवकों ने एक व्यक्ति और उसके दो बेटों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया. नशेड़ी युवकों की पिटाई से जख्मी लोग वार्ड 14 निवासी स्व दीनानाथ जायसवाल के बेटे मनोज जायसवाल और उनके पुत्र विक्की व मन्नू जायसवाल बताये जाते हैं. मामले में पीड़ित के आवेदन पर पुलिस ने दो नामजद युवकों सहित अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. मामले में मनोज जायसवाल के बेटे विक्की जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार को रात 9 बजे उसके घर के पीछे बने चबूतरे पर कुछ लोग बैठकर हर दिन की तरह ही उस दिन भी नशे का समान गांजा, हेरोइन बेच रहे थे और पीकर आपस में गाली गलौज कर रहे थे. जब उनलोगों ने इसका विरोध किया, तो वार्ड 14 निवासी प्रभु राम का बेटा चंदन कुमार और भरत राम का बेटा मिथलेश राम सहित अज्ञात युवक उनके साथ गाली गलौज करते हुए ईंट का पथराव करने लगे. इसके बाद सभी आरोपित लाठी डंडे के साथ आये और उन्हें बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया गया. इस मामले में पीड़ितों ने आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गुहार पुलिस से लगायी है. इधर, प्रभारी थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने एफआइआर दर्ज कर मारपीट करनेवालो आरोपित युवकों की तलाश शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन