रेड रिबन प्रतियोगिता के तहत एड्स जागरूकता पर हुई परिचर्चा

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 12 Mar 2026 4:38 PM

विज्ञापन

14 प्रतिभागियों ने एड्स जागरूकता पर रखे विचार, पांच छात्राएं पुरस्कृत

विज्ञापन

14 प्रतिभागियों ने एड्स जागरूकता पर रखे विचार, पांच छात्राएं पुरस्कृत भभुआ सदर. शहर के शहीद संजय सिंह महिला कॉलेज, भभुआ के प्रांगण में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में गुरुवार को शहीद संजय सिंह महिला कॉलेज व सरदार वल्लभ भाई पटेल कॉलेज, भभुआ के संयुक्त सहयोग से रेड रिबन प्रतियोगिता के अंतर्गत एड्स संबंधी जागरूकता को लेकर परिचर्चा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं के बीच एचआइवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाना व सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति संवेदनशील बनाना रहा. कार्यक्रम में कुल 14 प्रतिभागियों ने भाग लेते हुए एड्स संबंधी जागरूकता विषय पर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये. प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर पांच छात्राओं का चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया गया. चयनित प्रतिभागियों में शिखा कुमारी, तनु कुमारी, रेखा कुमारी, रतन ज्योति व सानिया जहांगीर शामिल रहीं. वहीं, अन्य प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार स्वरूप एक-एक पुस्तक प्रदान की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ शिव कुमार पांडेय ने की. इस दौरान उन्होंने कहा कि एड्स जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता ही बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है व युवाओं की भागीदारी समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती है. इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों में डॉ अंजु सिंह, डॉ नीलिमा श्रीवास्तव, डॉ उपेंद्र पांडे, डॉ पुष्पांजलि, डॉ कविता पटेल, डॉ विभा पटेल, अमित कुमार, विकेश कुमार तथा संजीव कुमार उपस्थित रहे. सरदार वल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय से राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ मुरलीधर उपाध्याय भी कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना, शहीद संजय सिंह महिला कॉलेज के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ सुमन सिंह व डॉ पंकज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने एड्स से बचाव, जागरूकता व सामाजिक भ्रांतियों को दूर करने पर जोर दिया.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन