आर्म्स एक्ट के मामले में डंडवास मुखिया का बेटा गिरफ्तार

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 16 Oct 2025 4:55 PM

विज्ञापन

डंडवास गांव में पुलिस ने बुधवार की रात छापेमारी कर मुखिया के पुत्र को आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया है

विज्ञापन

मोहनिया शहर. स्थानीय थाना क्षेत्र के डंडवास गांव में पुलिस ने बुधवार की रात छापेमारी कर मुखिया के पुत्र को आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेने के बाद उसका मेडिकल जांच कराते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया. मालूम हो कि डंडवास गांव की मनक राजी देवी द्वारा 10 अक्तूबर को जानलेवा हमला व फायरिंग करने की प्राथमिकी मुखिया सहित छह लोगों के खिलाफ दर्ज करायी गयी थी. इस मामले में आरोप था कि सभी अभियुक्त हथियार लेकर पीड़िता के दरवाजे पर पहुंचे थे, जिस मामले में कार्रवाई करते हु पुलिस ने बुधवार की रात मुखिया के बेटे गोलू कोहार को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया डंडवास मुखिया के बेटे को आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया गया हैं. मामले से जुड़े अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन