मझुई गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट, छह लाेग घायल

Published by :VIKASH KUMAR
Published at :05 May 2025 5:19 PM (IST)
विज्ञापन
मझुई गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट, छह लाेग घायल

थाना क्षेत्र के मझुई गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, इस मारपीट के दौरान आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

चैनपुर. थाना क्षेत्र के मझुई गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, इस मारपीट के दौरान आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. इसके बाद दोनों ही पक्षों द्वारा एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए चैनपुर थाने में आवेदन दिया गया. इसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने छापेमारी के दौरान दोनों ही पक्षों से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. गिरफ्तार लोगों में एक पक्ष से मिरकुट राम, रामु राम व मनीष कुमार बताये जाते हैं. दूसरे पक्ष से अरुण कुमार व इंदल कुमार शामिल हैं. इस मारपीट मामले में पहला आवेदन मझुई गांव निवासी मिरकुट राम की पत्नी दसिया देवी द्वारा दिया गया. इसमें बताया है कि वह अपने घर पर थी, तभी गांव के ही रानू राम, अरुण कुमार, मनीष कुमार, नीतिश कुमार सहित आधा दर्जन से अधिक लोग उनके दरवाजे पर आये और गाली गलौज करने लगे, जिसका विरोध करने पर उन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी. आवेदन में दासिया देवी ने बताया कि शोरगुल सुनकर उनके पति व परिवार के अन्य सदस्य आये, तो उन लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की. इस मामले में दूसरा आवेदन रामू राम के पुत्र नीतीश कुमार द्वारा दिया गया है, जिसमें उसने बताया है कि पानी बहने के विवाद को लेकर उसके चचेरे भाई अमरजीत कुमार, इंदल राम वउसके घर के अन्य सदस्य उसके घर के दरवाजे पर आये और गाली गलौज करने लगे, मना करने पर दोनों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये. उसने बताया कि आवाज सुनकर जब उसे बचाने के लिए उसकी बहन आयी, तो उन लोगों ने उसके साथ भी मारपीट की. मारपीट के बाद दोनों ही पक्ष के लोग चैनपुर थाना पहुंचे, जहां से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. इलाज के उपरांत दोनों ही पक्षों द्वारा एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया गया. इसके बाद प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई कर दोनों ही पक्षों से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिन्हें मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन