पानी भरने गयी बच्ची की कुएं में डूबने से मौत, गांव में मातम

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 11 Mar 2026 4:00 PM

विज्ञापन

KAIMUR NEWS.थाना क्षेत्र के भदौरा गांव में 11 वर्षीय बच्ची की कुएं में डूबने से मौत हो गयी. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.मृतक बच्ची की पहचान भदौरा गांव निवासी राजेश बिंद की 11 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी के रूप में की गयी है.

विज्ञापन

चैनपुर के भदौरा गांव का मामला,पानी भरने गयी बच्ची का शव अगले दिन कुएं में मिला फोटो.5 बच्ची के शोक का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन प्रतिनिधि, चैनपुर थाना क्षेत्र के भदौरा गांव में 11 वर्षीय बच्ची की कुएं में डूबने से मौत हो गयी. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.मृतक बच्ची की पहचान भदौरा गांव निवासी राजेश बिंद की 11 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि खुशबू मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे घर से पानी भरने के लिए गांव के कुएं पर गयी थी. काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता होने लगी. परिजनों के अनुसार जब शाम तक खुशबू घर नहीं पहुंची, तो परिवार के लोग उसे ढूंढने के लिए इधर-उधर तलाश करने लगे. गांव और आसपास के क्षेत्रों में काफी देर तक खोजबीन की गयी, लेकिन देर शाम तक उसका कहीं भी पता नहीं चल सका. काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली तो परिजन देर रात थक-हारकर घर लौट आये. बुधवार की सुबह जब गांव के कुछ लोग पानी भरने के लिए उसी कुएं पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि कुएं के पानी की सतह पर एक बच्ची का शव उतरा रहा है. पास जाकर देखने पर उसकी पहचान खुशबू कुमारी के रूप में की गयी. घटना की खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी और कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गये. सूचना मिलने पर चैनपुर थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया. इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया. इस घटना के बाद खुशबू की मां आरती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार के अन्य सदस्य और ग्रामीण भी शोक में डूबे हैं. आसपास के लोग परिजनों को ढांढस बंधाने में लगे हैं.थानाध्यक्ष ने बताया कि बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था. पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन