धूमधाम से मनाया गया प्रकाश पर्व

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 21 Oct 2025 4:16 PM

विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की रात अंधकार पर प्रकाश के विजय का पर्व दीपावली धूमधाम से मनाया गया.

विज्ञापन

चैनपुर. प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की रात अंधकार पर प्रकाश के विजय का पर्व दीपावली धूमधाम से मनाया गया. प्रकाशोत्सव को ले लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला, घरों की साफ-सफाई के बाद लोगों ने रंगीन रोशनी व दीपों से परे घर आकर्षक ढंग से सजाया था. दीप, मोमबत्तियों की लड़ियां घरों की सुंदरता में चार चांद लगा रहे थे. घरों में महिलाओं द्वारा मनमोहक रंगोली भी बनायी गयी थी तो वहीं पकवानों की खुशबू से दीपावली की खुशी दोगुनी हो रही थी. बच्चों संग बड़े भी पठाखे जलाने को लेकर काफी उत्सुकता रहे. लोगों ने खूब आतिशबाजी की, पर कहीं-कहीं लोगों ने पर्यावरण प्रदूषण को ले इकोफ्रेडली दीपावली भी मनायी. घरों में लोगों ने धन-धान्य व आरोग्य हेतु मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की. वहीं प्रखंड के सभी मंदिरों में भी पूजा को ले खूब भीड़ लगी रही. चैनपुर के श्री हरसू ब्रह्म मंदिर में दीपावली के अवसर पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ पड़ी. दीपावली के अवसर पर मंदिर को दीपों से सजाया गया. साथ ही सभी घरों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा अर्चना की गयी. इस पर्व को देखते हुए थानाध्यक्ष रणवीर कुमार के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए देर रात तक लगातार गश्ती की जा रही थी, ताकि कहीं किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन