एसआइ परीक्षा में देर से पहुंचने पर नहीं मिला प्रवेश, रो पड़ी परीक्षार्थी

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 18 Jan 2026 3:25 PM

विज्ञापन

एसआइ भर्ती परीक्षा के दौरान निर्धारित समय से देर से पहुंची एक छात्रा को केंद्र पर प्रवेश नहीं मिला, तो वह भावुक हो गयी

विज्ञापन

#दीवार फांदने का प्रयास, पुलिस ने लिया हिरासत में मोहनिया शहर. स्थानीय शहर के अभ्यासार्थ मध्य विद्यालय डड़वा स्थित परीक्षा केंद्र पर रविवार को आयोजित एसआइ भर्ती परीक्षा के दौरान निर्धारित समय से देर से पहुंची एक छात्रा को केंद्र पर प्रवेश नहीं मिला, तो वह भावुक हो गयी और रोते हुए परीक्षा केंद्र की दीवार फांदकर अंदर जाने का प्रयास करने लगी. उसे पुलिस ने रोकते हुए हिरासत में ले लिया है. परीक्षार्थी रामगढ़ के भेड़िरिया गांव निवासी नीतू कुमारी बतायी जाती है. परीक्षार्थी द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, परीक्षा देने के लिए अपने भाई के साथ बाइक से मोहनिया आ रही थी. इसी दौरान रास्ते में एक्सीडेंट हो गया. इसमें उनके भाई घायल हो गये और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा,जिसके कारण निर्धारित समय से विलंब परीक्षा केंद्र पर पहुंची, लेकिन सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने नियमों का हवाला देते हुए परीक्षार्थी को प्रवेश देने से मना कर दिया. इसके बाद वह आक्रोशित हो गयी और दीवार फांद कर अंदर घुसने की कोशिश करने लगी. मौके पर मौजूद पुलिस और सुरक्षा बलों ने तत्परता दिखाते हुए उसे रोक लिया. इधर, सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और परीक्षार्थी को हिरासत में लेकर थाना ले गयी. इस संबंध में मोहनिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि एक परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर देरी से पहुंची थी और अवैध रूप से अंदर प्रवेश करने का प्रयास कर रही थी, जिसे रोका गया है. उसे थाने लाया गया है. यदि केंद्राधीक्षक द्वारा आवेदन दिया जाता है, तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन