ePaper

अमेठ में महादलित टोलों में लगा कैंप, लोगों को योजनाओं का मिला लाभ

Updated at : 10 May 2025 3:54 PM (IST)
विज्ञापन
अमेठ में महादलित टोलों में लगा कैंप, लोगों को योजनाओं का मिला लाभ

शनिवार को डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के अंतर्गत प्रखंड की अमेठ पंचायत के महादलित टोलों में विशेष शिविर का आयोजन कर सरकार की जनकल्याणकारी 22 योजनाओं की समीक्षा के साथ इससे जुड़े योग्य व्यक्तियों को डीडीसी व बीडीओ द्वारा लाभ भी दिया गया

विज्ञापन

मोहनिया सदर. शनिवार को डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के अंतर्गत प्रखंड की अमेठ पंचायत के महादलित टोलों में विशेष शिविर का आयोजन कर सरकार की जनकल्याणकारी 22 योजनाओं की समीक्षा के साथ इससे जुड़े योग्य व्यक्तियों को डीडीसी व बीडीओ द्वारा लाभ भी दिया गया. इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार दास ने बताया कि मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा योजनाएं जैसे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना, कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, राष्ट्रीय नि:शक्तता पेंशन योजना, बिहार नि:शक्त्ता पेंशन योजना, दिव्यांग कार्ड, दिव्यांग विवाह योजना, हर घर नल जल योजना का अच्छादन, मुख्यमंत्री ग्रामीण पक्की गली नाली निश्चय योजना, स्वच्छ भारत मिशन, ग्रामीण लोहिया स्वच्छता अभियान, सामुदायिक शौचालय, व्यक्तिगत शौचालय, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र से अच्छादित, आयुष्मान कार्ड, राशनकार्ड, सहित तमाम योजनाओं से लोगों को अवगत कराने के साथ योग्य लाभुकों को इसका लाभ भी दिया गया. इस शिविर के सफल संचालन में विकास मित्र, जनवितरण प्रणाली दुकानदार, सहायक विकास मित्र, टोला सेवक का विशेष योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन