ePaper

भभुआ के शारीरिक शिक्षक राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में बने टीम मैनेजर

Updated at : 18 Dec 2025 3:45 PM (IST)
विज्ञापन
भभुआ के शारीरिक शिक्षक राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में बने टीम मैनेजर

राष्ट्रीय खो-खो अंडर-19 बालक व बालिका प्रतियोगिता के लिए दल प्रबंधक यानी टीम मैनेजर के रूप में चयनित किया गया है.

विज्ञापन

फोटो 3, 4 चयनित शारीरिक शिक्षक विनय व पूजा = 23 से 28 दिसंबर तक मध्य प्रदेश के जबलपुर में होगा आयोजन भभुआ नगर. उच्च विद्यालय भभुआ के शारीरिक शिक्षा शिक्षक विनय कुमार सिंह को बिहार खेल प्राधिकरण द्वारा 69वीं राष्ट्रीय खो-खो अंडर-19 बालक व बालिका प्रतियोगिता के लिए दल प्रबंधक यानी टीम मैनेजर के रूप में चयनित किया गया है. यह प्रतियोगिता 23 से 28 दिसंबर तक मध्य प्रदेश के जबलपुर में आयोजित होगी. प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न प्रमंडलों से चयनित अंडर-19 खिलाड़ी भाग लेंगे, वहीं देश के सभी राज्यों की टीमें भी इसमें शिरकत करेंगी. विनय कुमार सिंह के साथ इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग के प्रशिक्षक के रूप में राजेंद्र केवट व बालिका वर्ग की प्रशिक्षक के रूप में सासाराम में पदस्थापित शारीरिक शिक्षिका व खो-खो की राष्ट्रीय खिलाड़ी पूजा कुमारी को नामित किया गया है. खास बात यह है कि पूजा कुमारी कैमूर जिले के अखलासपुर गांव निवासी अधिवक्ता रमेश प्रसाद निषाद की बेटी है. राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में कैमूर जिले से दो लोगों का महत्वपूर्ण भूमिका के लिए चयन होना जिले के लिए गर्व की बात मानी जा रही है. शारीरिक शिक्षक विनय कुमार सिंह पूर्व में भी बिहार खेल प्राधिकरण के लिए दल प्रबंधक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता कोल्हापुर में बिहार टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक प्राप्त किये थे. इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता दमन-दीव में भी बिहार टीम की सफल सहभागिता में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है. श्री सिंह एक कुशल फुटबॉल खिलाड़ी, खेल विशेषज्ञ व बिहार राज्य रेफरी के रूप में भी जाने जाते हैं. उनकी कार्यकुशलता, अनुशासन व खेलों के प्रति समर्पण सर्वविदित है. इस संबंध में जानकारी जिला खेल पदाधिकारी, पटना सह राज्य खो-खो संयोजक ओमप्रकाश द्वारा पत्र के माध्यम से दी गयी है. इस उपलब्धि पर 2 उच्च विद्यालय, भभुआ की प्रधानाध्यापिका सीमा सिंह सहित शिक्षक शिव कुमार शुक्ल, प्रमोद पांडे, इम्तियाज अंसारी, पुष्पराज पटेल, बलवंत कुमार सिंह, सुनील सिंह, महावीर सिंह, अरुण कुमार, ओमप्रकाश, मनीष कुमार, मनोज चौबे सहित अन्य सहयोगियों व शुभचिंतकों ने हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन