रुपये वापस नहीं देने पर चाकू से किया हमला, गिरफ्तार

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 25 Feb 2026 6:51 PM

विज्ञापन

KAIMUR NEWS.स्थानीय बाजार में मंगलवार की रात रुपये वापस नहीं मिलने पर एक युवक ने कुदरा निवासी आदित्य रस्तोगी पर चाकू से हमला कर दिया. घटना में आदित्य रस्तोगी, पिता नंदलाल रस्तोगी, गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कुदरा स्थानीय बाजार में मंगलवार की रात रुपये वापस नहीं मिलने पर एक युवक ने कुदरा निवासी आदित्य रस्तोगी पर चाकू से हमला कर दिया. घटना में आदित्य रस्तोगी, पिता नंदलाल रस्तोगी, गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. इस दौरान लोगों ने हमलावर युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावर को हिरासत में ले लिया.धराये युवक की पहचान धवपोखर गांव निवासी विष्णु पाठक, पिता सुदामा पाठक, के रूप में की गयी है. पीड़ित आदित्य रस्तोगी ने बुधवार को थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष नंदू कुमार ने बताया कि नौकरी के लिए विष्णु पाठक के पिता ने आदित्य रस्तोगी के पिता नंदलाल रस्तोगी को चार हजार रुपये दिये थे. नंदलाल रस्तोगी ने उक्त रुपये से कहीं नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिया था. बाद में विष्णु पाठक रुपये वापस मांगने लगा. मंगलवार की रात भी वह रुपये मांगने आया था. इसी दौरान विवाद बढ़ गया और उसने चाकू से हमला कर दिया. थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस आरोपित युवक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन