अनुमंडलीय अस्पताल में नवजात को टीका लगाने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 19 Jan 2026 4:54 PM

विज्ञापन

स्थानीय अनुमंडल अस्पताल में नवजात शिशु को टीका लगाने के नाम पर एक महिला स्वास्थ्यकर्मी द्वारा अवैध रूप से रुपये मांगने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

# पीड़ित महिला ने अस्पताल उपाधीक्षक को दिया आवेदन मोहनिया शहर. स्थानीय अनुमंडल अस्पताल में नवजात शिशु को टीका लगाने के नाम पर एक महिला स्वास्थ्यकर्मी द्वारा अवैध रूप से रुपये मांगने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने इस मामले में अस्पताल उपाधीक्षक को आवेदन देकर दोषी कर्मी पर कार्रवाई की मांग की है. इस संबंध में पीड़ित रामगढ़ के डहरक गांव निवासी विकास कुमार की पत्नी कविता कुमारी ने बताया कि हमारे बच्चे का जन्म एक निजी अस्पताल में हुआ था, जिसके बाद शनिवार की शाम सात बजे अपने नवजात को सरकारी अस्पताल मोहनिया में टीकाकरण कराने पहुंची. उस समय टीकाकरण कर रही एक जीएनएम, जो लंबी कद-काठी की थी, उनके द्वारा टीका लगाने के बदले पैसे की मांग की गयी. आसपास के लोगों से पूछने पर उनका नाम सोनी कुमारी बताया गया. इसको लेकर मेरे द्वारा 100 रुपये देने की बात कही गयी, लेकिन जीएनएम ने 100 रुपये लेने से इन्कार कर दिया और 200 रुपये की मांग पर अड़ी रही. साथ ही कहा कि बच्चा निजी अस्पताल में जन्मा है, इसलिए बिना पैसे सरकारी अस्पताल में टीका नहीं लगाया जायेगा. मजबूरी में पैसे देकर अपने बच्चे को टीका लगवाना पड़ा, क्योंकि अगले दिन रविवार था और टीकाकरण भी बंद रहता है. इधर, इस मामले को लेकर पीड़िता द्वारा अस्पताल उपाधीक्षक को आवेदन देकर मामले की जांच कर संबंधित कर्मी पर कार्रवाई करने की मांग की है. इधर, इस संबंध में अस्पताल उपाधीक्षक डॉ विजय कुमार ने बताया टीका लगाने के लिए जीएनएम द्वारा पैसा लेने की शिकायत मिली है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन