Kaimur news : विद्यालय में हाजिरी बनाकर गायब रहने वाले गुरुजी पर गिरी गाज, जवाब तलब

विद्यालय में हाजिरी बनाकर बगैर सूचना के लगभग 10 दिनों से फरार चल रहे कुदरा प्रखंड के बहेरा प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक वकील अंसारी पर गाज गिरना तय हो गया है.
भभुआ नगर. विद्यालय में हाजिरी बनाकर बगैर सूचना के लगभग 10 दिनों से फरार चल रहे कुदरा प्रखंड के बहेरा प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक वकील अंसारी पर गाज गिरना तय हो गया है. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के लिखे गये पत्र पर संज्ञान लेते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना कृष्ण मुरारी गुप्ता ने शिक्षक वकील अंसारी को जवाब तलब किया है. साथ ही आदेश दिया है कि तीन दिनों के अंदर जवाब देना सुनिश्चित करें, नहीं तो कार्रवाई की जायेगी. दरअसल, मामला यह है कि कुदरा प्रखंड क्षेत्र के बहेरा प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक वकील अंसारी विद्यालय में हाजिरी बनाकर विद्यालय से गायब रहते हैं, इसकी सूचना पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुदरा द्वारा विद्यालय का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना को लिखे गये पत्र में कहा गया है कि विगत 15 फरवरी को मेरे द्वारा विद्यालय का निरीक्षण किया गया, तो जांच के क्रम में पाया गया कि शिक्षक वकील अंसारी विद्यालय में हाजिरी बनाकर 10 दिनों से गायब रह रहा है. साथ ही लिखे गये पत्र में कहा है कि उक्त शिक्षक से पूछे जाने पर उसने विद्यालय से हाजिरी बनाकर गायब रहने की बात स्वीकार कर ली है. हालांकि, किन कारणों से विद्यालय से गायब थे, इसकी जानकारी नहीं दी गयी है. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने लिखे गये पत्र में कहा है कि उक्त शिक्षक वकील अंसारी द्वारा नियमावली का पालन नहीं किया जाता है, बगैर सूचना व मनमाने ढंग से अनुपस्थित रहते हैं, इसलिए शिक्षक वकील अंसारी को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई की जाये. इधर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पत्र के आलोक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना कृष्ण मुरारी गुप्ता ने शिक्षक वकील अंसारी को जवाब तलब किया है, साथ ही जवाब देने के लिए तीन दिनों का समय दिया है. तीन दिनों के अंदर जवाब नहीं देने पर कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है बोले अधिकारी इस संबंध में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना कृष्ण मुरारी गुप्ता ने कहा कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पत्र के आलोक में शिक्षक वकील अंसारी को जवाब तलब किया गया है. जवाब के लिए तीन दिनों का समय दिया गया है. तीन दिन के अंदर जवाब नहीं देने पर निलंबन की कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










