लक्ष्मणपुर से मारपीट मामले में आरोपी गिरफ्तार

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

क्ष्मणपुर गांव में पुलिस ने की छापेमारी

विज्ञापन

चैनपुर.

पुलिस ने थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में छापेमारी के दौरान मारपीट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित लक्ष्मणपुर गांव निवासी दालसिंगार बिंद का पुत्र चंद्रमा बिंद बताया जाता है. थाना अध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि एक साल पूर्व जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया था. इसमें लक्ष्मणपुर गांव निवासी भाई लाल बिंद की पत्नी फुलझारी देवी ने गांव के ही आधा दर्जन से अधिक लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसमें चंद्रमा बिंद को भी आरोपी बनाया गया था. उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद चंद्रमा बिंद फरार चल रहा था. जिसे गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया और उसे मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन