निरंजनपुर में घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट
Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 17 Oct 2025 3:31 PM
थाना क्षेत्र के निरंजनपुर गांव में घर में घुसकर एक महिला के साथ मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है.
चैनपुर. थाना क्षेत्र के निरंजनपुर गांव में घर में घुसकर एक महिला के साथ मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है. इस मारपीट के बाद घायल महिला को उसके पति द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां इलाज के बाद घायल महिला चैनपुर थाना पहुंची और उसके द्वारा अपने भसुर और जेठान पर गाली गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया गया है. घायल महिला निरंजनपुर गांव निवासी मनीष कुमार की पत्नी नीलम कुमारी बतायी जाती है. थाने में आवेदन देकर नीलम कुमारी ने बताया है कि वह घर में अकेली थी, तभी 11:30 बजे दिन में उसके भसुर और जेठान उसके घर में घुसकर गाली गलौज करने लगे, गाली देने से मना करने पर उन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. शोर-गुल सुनकर जब उसके पति वहां आये, तो दोनों वहां से भाग गये. महिला ने बताया कि घायल अवस्था में उसे पति ने अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के बाद वह आवेदन देने पहुंची है. इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया घायल महिला द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










