आदिवासी अधिकारों को लेकर पहड़िया में लगा विशेष विधिक जागरूकता शिविर

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 18 Jan 2026 3:35 PM

विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकार कैमूर के निर्देश पर रविवार को भगवानपुर प्रखंड के पंचायत सरकार भवन पहड़िया में एक विशेष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

विज्ञापन

मुफ्त कानूनी सहायता को लेकर किया गया जागरूक भभुआ सदर. प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार कैमूर के निर्देश पर रविवार को भगवानपुर प्रखंड के पंचायत सरकार भवन पहड़िया में एक विशेष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम नाल्सा (आदिवासियों के अधिकारों का संरक्षण और प्रवर्तन) योजना 2015 के तहत आयोजित किया गया. जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समुदाय के लोगों को उनके कानूनी अधिकारों, वन अधिकार अधिनियम व सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के प्रति सशक्त बनाना था. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पैनल अधिवक्ता प्रभाकर कुमार दुबे ने बताया कि आदिवासी समाज की अपनी एक विशिष्ट संस्कृति व पहचान है, जिसकी रक्षा के लिए संविधान में विशेष प्रावधान किये गये हैं. उन्होंने वन अधिकार अधिनियम 2006, पेसा कानून व मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त करने की प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कोई भी आदिवासी व्यक्ति अपनी समस्या के समाधान हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय में सीधे संपर्क कर सकता है, जहां उन्हें मुफ्त में वकील व कानूनी सलाह उपलब्ध करायी जायेगी. कार्यक्रम में उपस्थित पीएलवी दीपक सिंह ने ग्रामीणों को नाल्सा हेल्पलाइन नंबर 15100 के महत्व को समझाया व अपनी समस्याओं के समाधान हेतु आगे आने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर पहरिया पंचायत के मुखिया सहित पंचायत के अन्य प्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक व बड़ी संख्या में स्थानीय आदिवासी महिला-पुरुष उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों की जिज्ञासाओं का समाधान भी पैनल अधिवक्ता द्वारा किया गया. ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की व अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन