पत्नी से विवाद के बीच सफाईकर्मी पर हमला, मारपीट में फोड़ा सिर

Published by :VIKASH KUMAR
Published at :07 May 2026 4:07 PM (IST)
विज्ञापन
पत्नी से विवाद के बीच सफाईकर्मी पर हमला, मारपीट में फोड़ा सिर

पत्नी से हुए आपसी विवाद के बीच कुछ लोगों ने नगर पर्षद भभुआ के एक सफाईकर्मी के साथ मारपीट करते हुए उसका सिर फोड़ दिया. पिटाई से सफाईकर्मी बुरी तरह घायल हो गया.

विज्ञापन

बीच-बचाव करने आये लोगों ने सफाईकर्मी को बेरहमी से पीटा भभुआ सदर. पत्नी से हुए आपसी विवाद के बीच कुछ लोगों ने नगर पर्षद भभुआ के एक सफाईकर्मी के साथ मारपीट करते हुए उसका सिर फोड़ दिया. पिटाई से सफाईकर्मी बुरी तरह घायल हो गया. घायल युवक रोहतास जिले के दिनारा थानाक्षेत्र के लीलवछ गांव निवासी सुदामा रावत का बेटा अरुण कुमार बताया जाता है. सिर फटने से खून से लथपथ सफाईकर्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मरहम-पट्टी कर उपचार किया गया. इस मामले में पीड़ित ने नगर थाने में शहर के वार्ड 14 निवासी सोनू रावत, चक्रवर्ती व अन्य लोगों के खिलाफ बेरहमी से मारपीट कर घायल करने की रपट लिखवायी है. पीड़ित ने बताया कि वह शहर के वार्ड 14 में पत्नी के साथ रहता है. गुरुवार को वह नगरपालिका में सफाई कार्य पर नहीं गया था. घर में रहने के दौरान ही उसका पत्नी से विवाद हुआ, तभी आरोपित एकजुट होकर आये व बगैर कारण बताये उसके साथ मारपीट करने लगे. इस हमले में उसका सिर फट गया व वह गंभीर रूप से घायल हो गया. मारपीट के बाद आरोपित उसे खून से लथपथ हालत में छोड़कर मौके से भाग निकले. स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल लाया गया. सफाईकर्मी ने आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगायी है. फिलहाल पुलिस मामले की आवश्यक जांच-पड़ताल कर रही है.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन