ePaper

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने विद्यालय भवन का किया उद्घाटन

Updated at : 09 Apr 2025 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने विद्यालय भवन का किया उद्घाटन

मंत्री ने विकास कार्यों का लिया जायजा

विज्ञापन

चांद.

प्रखंड अंतर्गत प्लस टू गांधी स्मारक उच्च विद्यालय चांद में बुधवार को बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने विद्यालय में बने 15 लाख रुपये से बने विद्यालय भवन का उद्घाटन किया. वहीं, 20 लाख रुपये से विद्यालय की हुई मरम्मत का भी अवलोकन किया. वहीं, आठ लाख रुपये से बच्चों के लिए बनाये गये साइकिल स्टैंड व 10 लाख रुपये से बने दो कमरों का उद्घाटन विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सह बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने किया. इस संबंध में गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय, चांद के प्रभारी प्राचार्य धनंजय सिंह ने कहा कि विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सह अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान के निर्देश के आलोक में विद्यालय में विभिन्न विकास का कार्य किया गया था. इससे विद्यालय में खुशी है. मौके पर वसीऊद्दीन खान, रोहित कुमार सिंह, मेवालाल, अखिलेश्वर सिंह, दिलीप कुमार, कन्हैया प्रसाद सहित सभी छात्र-छात्राएं व शिक्षक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन