आज शहर में निकलेगी भगवान श्रीराम लला की भव्य झांकी

Updated at : 26 Mar 2026 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
आज शहर में निकलेगी भगवान श्रीराम लला की भव्य झांकी

महावीर मंदिर से दोपहर बाद चार बजे गाजे-बाजे और हाथी-घोड़े के साथ निकलेगा रामनवमी शोभायात्रा, सभी तैयारी पूरी

विज्ञापन

महावीर मंदिर से दोपहर बाद चार बजे गाजे-बाजे और हाथी-घोड़े के साथ निकलेगा रामनवमी शोभायात्रा, सभी तैयारी पूरी सुरक्षा के कड़े प्रबंध, डीएम-एसपी ने चौक चौराहों सहित सोशल मीडिया पर नजर रखने का दिया निर्देश 28 समितियां बिखेरेंगी छटा, 161 संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की तैनाती : भभुआ सदर. गुरुवार को चैत्र नवरात्र की देर रात नवमी पूजन होने के बाद आज शुक्रवार को रामनवमी का त्योहार शहर सहित पूरे जिले में श्रद्धा व उमंग के साथ मनाया जायेगा. आज यानी शुक्रवार को रामलला के जन्म दिवस के मौके पर श्रीराम नवमी शोभायात्रा समिति के निर्देशन में शहर के 28 विभिन्न पूजा समितियों द्वारा शहर में मनोरम झांकियों और बैंड बाजे, घोड़े और ढोल नगाड़े के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली जायेगी. गुरुवार अष्टमी और देर रात महानवमी पर माता पूजन के बाद आज निकलने वाली भगवान श्री राम की सवारी और जुलूस की तैयारी को ले कई संगठनों द्वारा व्यापक प्रबंध किये गये हैं. शोभायात्रा को ले रूट चार्ट भी बनाया गया है. प्रशासन ने रूट-चाट के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये हैं. डीएम नितिन कुमार सिंह और एसपी हरिमोहन शुक्ल के निर्देश पर भभुआ अनुमंडल के 161 संवेदनशील स्थानों को चिह्नित करते हुए वहां दंडाधिकारी सहित पदाधिकारी व पुलिस जवानों को तैनात किया गया है. इसके अलावा तीन ग्रुप में गश्ती दल और दंडाधिकारी तैनात किये गये है. इधर, गुरुवार को नवमी पूजन को लेकर सुबह से ही घरों में महिलाओं को साफ-सफाई करते देखा गया. नवरात्र को लेकर बाजार में फल व घड़े की खरीदारी भी लोगों खासकर महिलाओं द्वारा जमकर की गयी. देर शाम शहर सहित ग्रामीण इलाकों के हरेक घरों में माता पूजन के धार्मिक गीतों के कर्णप्रिय गूंज से पूरा वातावरण भक्ति मय हो गया. चैत्र नवमी के चलते गुरुवार को जहां सभी घरों में श्रद्धा पूर्वक माता का पूजा पाठ किया गया, तो पवरा पहाड़ी स्थित शक्तिपीठ पर विराजमान माता मुंडेश्वरी मंदिर भी भक्तों के दर्शन पूजन के लिए पुरी रात खुली रही और इस दौरान भक्तों का आना जाना लगा रहा. श्रीरामनवमी शोभायात्रा पूजा समिति के उपाध्यक्ष कृष्णा जायसवाल ने बताया कि आज 12 बजे से महावीर मंदिर में भव्य महाआरती होगी. इसके बाद चार बजे शहर के महावीर मंदिर से भव्य रूप से श्रीरामनवमी शोभायात्रा निकलेगी, जिसमें सबसे आगे श्रीराम लला की प्रकट झांकी होगी, उसके बाद निकलने वाली अन्य सभी झांकियां होगी. इसके बाद एकता चौक पर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ और शंखनाद होगा. शोभायात्रा के समय फूलों की बारिश भी की जायेगी. एकता चौक सहित अन्य जगहों पर गंगा आरती का भी कार्यक्रम है. इसके अलावा शोभायात्रा के आगमन पर विभिन्न समितियों के द्वारा जुलूस में शामिल लोगों के स्वागत के लिए शर्बत, लस्सी मालपुआ सहित अन्य मिष्ठान की भी व्यवस्था की गयी है. = रामनवमी शोभायात्रा में दर्जन से अधिक निकलेंगी झांकियां शुक्रवार को भगवान श्री राम के जन्मोत्सव पर शहर में निकलने वाली शोभायात्रा में अधिकतर पूजा समितियां शामिल होंगी. इनमें शिवा जी ग्रुप, शिव शक्ति ग्रुप, श्री राम जानकी शोभा दल, वीर नव चंडिका दल, चेतना संस्था, श्री राम ग्रुप, हंस वाहिनी ग्रुप, श्री रामनवमी शोभा यात्रा, त्रिमूर्ती एकता नव युवक समिति, नव युवक समिति संघ उत्तर मुहल्ला, आंबेडकर नगर, जायसवाल यंग ब्वाय ग्रुप, मुंडेश्वरी ग्रुप आदि शामिल रहेंगे. =शहर के इन स्थानों से होकर गुजरेगा जुलूस आज शुक्रवार को भगवान श्री राम के जन्मोत्सव पर निकलने वाली शोभायात्रा शहर के महावीर मंदिर से चार बजे प्रारंभ होगा और सोनहन बस स्टैंड, पुराना सीवों चौक, एकता चौक, जय प्रकाश चौक, वन विभाग, रणविजय चौक, पटेल चौक, देवी मंदिर, शिवाजी चौक, छावनी मुहल्ला होते हुए एकता चौक, सब्जी मंडी, चित्र गुप्त मंदिर के बाद पुन: महावीर मंदिर पर जुलूस लौटेगा, जहां शोभायात्रा का समापन होगा.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन