एक दीया विधिक सेवा के नाम का भव्य शुभारंभ

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 21 Oct 2025 4:48 PM

विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कैमूर अनुराग के निर्देशन पर पर्व त्योहार के मद्देनजर विशेष विधिक जागरूकता अभियान चलाया जायेगा

विज्ञापन

भभुआ सदर. बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पटना के निर्देश पर अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कैमूर अनुराग के निर्देशन पर पर्व त्योहार के मद्देनजर विशेष विधिक जागरूकता अभियान चलाया जायेगा, जो छठ महापर्व तक जारी रहेगा. इस अवसर पर सोमवार को एक दीया विधिक सेवा के नाम का भव्य शुभारंभ किया गया. अभियान के पहले दिन, 20 अक्तूबर को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सिविल कोर्ट भभुआ से चौक भभुआ तक एक प्रभावशाली पदयात्रा का आयोजन किया गया. पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य जनता के बीच न्याय सबके लिए और जरूरतमंद को विधिक सहायता का संदेश प्रसारित करना था. इस दौरान राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं, मुफ्त कानूनी सहायता, वैकल्पिक विवाद समाधान और आगामी 13 दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के निबटारे के बारे में लोगों को जागरूक किया गया. यह कार्यक्रम 27 अक्तूबर छठ महापर्व के घाटों पर विशेष हेल्प डेस्क लगाने तक जारी रहेगा. कार्यक्रम में कार्यालय प्रधान विनीत कुमार तिवारी और सहायक वसीम रजा की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही. उन्होंने पैरा विधिक स्वयंसेवकों सुनील कुमार लाल, रिंकू देवी, आदित्य कुमार आदि के साथ मिलकर इस जनहितकारी अभियान को सफल बनाया. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कैमूर के सचिव सुमन सौरव ने लोगों से अपील की है कि वे इन जागरूकता शिविरों और हेल्प डेस्क का अधिकतम लाभ उठाएं, ताकि पर्व के उल्लास में कोई भी व्यक्ति कानूनी जानकारी या सहायता से वंचित न रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन