मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा को लेकर अधौरा में लगा कैंप
Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 16 Mar 2026 4:18 PM
मुख्यमंत्री की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा के तहत कैमूर आगमन के दौरान अधौरा में कार्यक्रम प्रस्तावित है.
अधौरा. मुख्यमंत्री की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा के तहत कैमूर आगमन के दौरान अधौरा में कार्यक्रम प्रस्तावित है. इसे लेकर अधौरा प्रखंड के पंचायत भवन में सरकार द्वारा संचालित विविध योजनाओं से आमजन को अवगत कराने व उन्हें लाभान्वित किये जाने हेतु कैंप का आयोजन किया गया. इसमें प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांवों से आये लोगों ने अपनी अपनी समस्या को रखा. इस दौरान जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र के आये दस आवेदन में सभी का मौके पर ही निष्पादन किया गया. वहीं, आय, जाति, निवास, वंशावली का एक एक आवेदन आया, जिसका भी तुरंत निष्पादन किया गया. स्वच्छता अभियान के लिए चार आवेदन आये. पीएचइडी से 26 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 20 आवेदन का निष्पादन किया गया. सामाजिक सुरक्षा पेंशन व चार विधवा पेंशन के आवेदन आये, जिनमें सभी का निष्पादन किया गया. कैंप में हर विभाग द्वारा अलग-अलग टेबल बनाये गये थे. मौके पर प्रखंड के जीविका से अभिषेक भास्कर, सीडीपीओ सुरेंद्र मोहन गिलानी, सुपरवाइजर डिंपल उपाध्याय, अस्पताल प्रबंधक दिनेश पाठक, स्वच्छता बीसी आलोक रंजन, लेबर इंस्पेक्टर व विकास मित्र सहित भारी संख्या महिला व पुरुष मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










