सफलता के लिए संघर्ष की जरूरत : जगदानंद
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रामगढ़. सफलता व मुकाम के लिए संघर्ष की जरूरत होती है. माता-पिता अपने बच्चों के लिए बहुत कुछ करते हैं. बच्चों अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करने के लिए खूब मन लगा कर पढ़ाई करे और अपने गांव व समाज का नाम रोशन करे. ये बातें पूर्व बक्सर सांसद जगदानंद सिंह ने मंगलवार को […]
विज्ञापन
रामगढ़. सफलता व मुकाम के लिए संघर्ष की जरूरत होती है. माता-पिता अपने बच्चों के लिए बहुत कुछ करते हैं. बच्चों अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करने के लिए खूब मन लगा कर पढ़ाई करे और अपने गांव व समाज का नाम रोशन करे. ये बातें पूर्व बक्सर सांसद जगदानंद सिंह ने मंगलवार को छात्र-छात्राओं व अभिभावकों की हुई संगोष्ठी कार्यक्रम के दौरान राजद कार्यालय में कहीं. उन्होंने कहा कि रामगढ़ के बाली यादव की पुत्री गुंजन ने सीबीएसइ 12वीं की परीक्षा में जिले में पहला स्थान लाकर अपने माता-पिता का ही सिर्फ नाम रोशन नहीं की बल्कि इस बेटी ने समाज को गौरवान्वित करने का कार्य की है.
उन्होंने अभिभावकों से कहा कि आप अपने बेटे बेटियों को खूब पढ़ाएं, पढ़ाई ही सफलता की कुंजी है. उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही व्यक्ति अपने अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक होता है. आनेवाली पीढ़ियों को अच्छी तालीम उपलब्ध कराने में एक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर सकते हैं. जब एक बालिका शिक्षित होती है तो पूरा परिवार शिक्षित होता है. शिक्षित बालिका शिक्षा के महत्व को अच्छी तरह से समझ सकती है. उन्होंने अभिभावकों से कहा कि अपने बच्चों को प्यार दुलार देते रहना चाहिए. कभी अपने बेटे-बेटियों को तनाव में रख पढ़ाई न कराएं. मौके पर बबन लाल श्रीवास्तव, हीरा यादव, हरिद्वार सिंह आदि लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










