32 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार
रामपुर कॉलोनी के पास सीवों के मनु सिंह के मकान से शराब बरामद भभुआ कार्यालय : भभुआ थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को बिजली कॉलोनी से अष्टभुजी चौक जानेवाले रास्ते पर स्थित सीवों के मनु सिंह की मकान से 32 बोतल अंगरेजी शराब बरामद किया है. साथ ही मकान मालिक […]
रामपुर कॉलोनी के पास सीवों के मनु सिंह के मकान से शराब बरामद
भभुआ कार्यालय : भभुआ थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को बिजली कॉलोनी से अष्टभुजी चौक जानेवाले रास्ते पर स्थित सीवों के मनु सिंह की मकान से 32 बोतल अंगरेजी शराब बरामद किया है. साथ ही मकान मालिक मनु सिहं को भी गिरफ्तार किया है. बरामद शराब में 180 एमएल का टेट्रा पैक शराब 25 पैकेट व 375 एमएल की सात बोतल शराब बरामद की है.
तस्करों द्वारा शहर में शराब बेचने जाने की सूचना पुलिस को मिली थी. वहीं शराब को लेकर एसपी द्वारा लगातार चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गुरुवार को शराब तसकरों के कई ठिकानों पर छापेमारी की जिसमें मनु सिंह के घर से उक्त शराब बरामद की गयी. बरामद शराब यूपी से लायी गयी थी. पूछताछ के क्रम में बताया गया कि इस धंधे में शामिल कुछ युवक यूपी से शराब लाकर भभुआ शहर में डोर टू डोर डिलेवरी देने का काम करते हैं. पुलिस अब जिनके नाम उक्त शराब के तसकरी में सामने आये हैं उन्हें पकड़ने में जुट गयी है. थानेदार राकेश कुमार ने बताया कि और कुछ लोगों के नाम शराब तस्करी में सामने आये हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










