डुमरैठ में महिला ने दो बच्चों संग लगायी आग, मौत

Updated:
विज्ञापन

पुलिस कर रही मामले की जांच, कारणों का नहीं हो सका खुलासा भभुआ सदर : भभुआ थाना क्षेत्र के डुमरैठ गांव में मंगलवार को एक 32 वर्षीय महिला ने अपने दो बच्चों (बेटे व बेटी) के साथ घर में आग लगा कर जान दे दी. महिला डुमरैठ गांव के ही शब्बीर खान की पत्नी नेशाद […]

विज्ञापन
पुलिस कर रही मामले की जांच, कारणों का नहीं हो सका खुलासा
भभुआ सदर : भभुआ थाना क्षेत्र के डुमरैठ गांव में मंगलवार को एक 32 वर्षीय महिला ने अपने दो बच्चों (बेटे व बेटी) के साथ घर में आग लगा कर जान दे दी. महिला डुमरैठ गांव के ही शब्बीर खान की पत्नी नेशाद खातून बतायी जाती है.
उसके साथ उसके दो बच्चे चार साल के बेटे शाहिद व दो साल की माहिया की भी मौत हो गयी. पता चला है कि मंगलवार को पड़ोस के ही दिलबहार खां के यहां शादी थी. इसमें महिला की सास गयी हुई थी. इसी दौरान वह अपने दोनों बच्चों के साथ एक कमरे में बंद हो गयी व आग लगा लिया. घटना दोपहर तीन बजे की बतायी जा रही है.
इधर जब महिला की सास घर लौटी, तो मुख्य दरवाजे को बंद पाया. काफी खटखटाया, पर अंदर से कोई आवाज नहीं आयी. धीरे-धीरे आसपास के लोग भी मौके पर जुट गये. बाद में एक बच्चे को बाउंड्री से पार करा घर के अंदर भेजा गया. बच्चे ने मुख्य दरवाजे को खोला, तो सभी अंदर की तरफ भागे. अंदर के कमरे से काफी धुआं उठ रहा था. धुआं छटा ताे पाया गया कि महिला अपने दोनों बच्चों के साथ बुरी झुलस चुकी है.
गांववालों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी. भभुआ थाने से दारोगा शाहिद असलम दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. कमरे से महिला और उसके दोनों बच्चों को निकाला गया. तीनों मृत पाये गये. इधर इसकी सूचना महिला के मायका सासाराम में दी गयी. वहां से भी लोग पहुंचे. नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. तहकीकात के बाद ही कुछ बताया जा सकता है.
मंगलवार की देर शाम शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. गौरतलब है कि महिला का पति शब्बीर वर्षों से पुणे रहकर काम करता है. उसे भी इस घटना की सूचना दे दी गयी है. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन