तीन दिन में नहीं लौटाये रुपये तो हेडमास्टरों का कटेगा वेतन

Updated:
विज्ञापन

भभुआ नगर : एमडीएम के रुपये गबन के मामले में शिक्षा विभाग ने 14 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी किया है. नोटिस में तीन दिनों के भीतर रुपये लौटाने को कहा गया है और अगर ऐसा नहीं किया जाता है, तो उनका वेतन काटा जायेगा. पिछले दिनों इन स्कूलों के निरीक्षण के दौरान पता […]

विज्ञापन
भभुआ नगर : एमडीएम के रुपये गबन के मामले में शिक्षा विभाग ने 14 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी किया है. नोटिस में तीन दिनों के भीतर रुपये लौटाने को कहा गया है और अगर ऐसा नहीं किया जाता है, तो उनका वेतन काटा जायेगा.
पिछले दिनों इन स्कूलों के निरीक्षण के दौरान पता चला था कि स्कूलों में कम छात्रों की उपस्थिति होने के बावजूद कागजात में अधिक उपस्थिति दिखा कर एमडीएम के रुपये गबन किये गये. सूत्रों ने कहा कि पहले चरण में विभाग ने जिले के 14 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी किया है. निरीक्षण के दिन भौतिक उपस्थिति व विगत सप्ताह की औसत उपस्थिति में दस प्रतिशत से ज्यादा का अंतर पाये जाने पर विभाग के सचिव ने राशि वसूली का निर्देश दिया है.
बताया जाता है कि इस मामले में इन स्कूलों के हेडमास्टरों को शोकॉज भी किया गया था, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया. राशि वसूली के लिए नोटिस जारी करते हुए तीन दिनों के अंदर रुपये लौटाने का निर्देश दिया है. इस काम में अगर हेडमास्टर लापरवाही करते हैं, तो रुपये की वसूली उनके वेतन से की जायेगी.
14 स्कूलों से वसूलने हैं एक लाख 56 हजार
बताया जाता है कि शिक्षा विभाग इससे पहले भी लगभग 130 हेडमास्टरों को नोटिस भेज चुका है. कई हेडमास्टरों द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी के यहां अपील भी दायर की गयी है. जिन 14 स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है, उनसे 1,56,034 रुपये की वसूली की जानी है. सचिव के सख्त फरमान के बाद विभागीय अधिकारी भी सकते में हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन