छेड़खानी की शिकायत करने पर की पिटाई

Updated:
विज्ञापन

भभुआ सदर : बेटी के साथ घर में घुस कर छेड़खानी करने की शिकायत सरपंच से करने पर कुछ लोगों द्वारा थाना क्षेत्र के भरिगांवा गांव में मां-बाप व उसकी बेटी को लाठी डंडे से पिटाई कर गंभीर रुप से घायल कर दिया. इस मामले में पीड़ित पक्ष ने नगर थाने में एफआइआर दर्ज कराते […]

विज्ञापन
भभुआ सदर : बेटी के साथ घर में घुस कर छेड़खानी करने की शिकायत सरपंच से करने पर कुछ लोगों द्वारा थाना क्षेत्र के भरिगांवा गांव में मां-बाप व उसकी बेटी को लाठी डंडे से पिटाई कर गंभीर रुप से घायल कर दिया.
इस मामले में पीड़ित पक्ष ने नगर थाने में एफआइआर दर्ज कराते हुए बताया कि 27 मार्च की सुबह छह बजे गांव के ही बेचू बिंद, अमेरिका बिंद, चंद्रिका बिंद सहित सात अन्य लोग अचानक उसके घर में लाठी डंडे व टांगी लेकर घुस गये और मारपीट करने लगे. इसका विरोध करने पर पीड़िता के पिता को टांगी से मार कर सिर फोड़ दिया गया.
उसकी पत्नी व बेटी बचाने पहुंची तो उन्हें भी मारपीट कर लहूलुहान कर दिया गया. आवेदन में बताया गया है कि दो दिन पहले बेचू बिंद उसके घर में घुस कर उसकी बेटी के साथ छेड़खानी करते पकड़ा गया था. इसकी शिकायत गांव के सरपंच से की गयी थी. इसी बात को लेकर पूरे परिवार के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन